Saturday, February 7, 2026

अब बिहारी कहलाना अपमान नहीं सम्मान की बात है : नीतीश कुमार

विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री ने जारी किया वीडियो संदेश

Date:

पटना (एजेंसी) (AKHANDBHARATHNKP.COM)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधानसभा चुनाव से पहले एक वीडियो संदेश जारी कर राज्यवासियों से संवाद किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि वर्ष 2005 से लगातार बिहार की सेवा करने का अवसर जनता ने उन्हें दिया है और इस दौरान राज्य में विकास व सामाजिक सौहार्द को प्राथमिकता दी गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि जब हमने शासन संभाला था, तब ‘बिहारी कहलाना एक अपमान माना जाता था। हमने ईमानदारी और पूरी मेहनत से काम किया। आज बिहारी कहलाना गर्व की बात है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने वीडियो संदेश में कहा, ‘मैं आपसे इस बार विधानसभा चुनाव में एनडीए उम्मीदवारों को विजयी बनाने का अनुरोध करता हूं। हमें, एनडीए को, एक और मौका दीजिए। इसके बाद और काम होगा, जिससे बिहार का इतना विकास होगा कि यह शीर्ष राज्यों में शामिल हो जाएगा। ‘ अपने संदेश में नीतीश कुमार ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) पर भी निशाना साधा और कहा कि 2005 में जब वह मुख्यमंत्री बने थे, तब बिहार की हालत बेहद खराब थी। नीतीश कुमार ने कहा कि उस समय बिहारी कहलाना अपमान की बात थी। उन्होंने कहा कि उन्होंने राज्य के विकास के लिए ‘पूरी ईमानदारी और कड़ी मेहनत से दिन-रात काम किया ‘।

हर वर्ग के लिए किया काम

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि उनकी सरकार ने युवाओं के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, बुनियादी ढांचे और रोजगार के अवसरों पर बहुत काम किया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने दलितों और पिछड़ों सहित समाज के हर वर्ग के लिए काम किया है। उन्होंने आगे कहा कि अब ‘बिहारी होना अपमान की बात नहीं, बल्कि सम्मान की बात है ‘। नीतीश कुमार ने कहा, ‘पिछली सरकार ने महिलाओं के लिए कोई काम नहीं किया। हमने अब महिलाओं को इतना सशक्त बना दिया है कि वे किसी पर निर्भर नहीं हैं और अपने परिवार और बच्चों के लिए सभी काम कर सकती हैं। हम आपको बताना चाहते हैं कि हमने शुरू से ही समाज के सभी वर्गों का विकास किया है।

सरकार बनी तो वक्फ कानून को कूड़ेदान में फेंक देंगे : तेजस्वी

Share post:

Popular

More like this
Related

उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने छात्राओं को बांटी साइकिल, कहा- खूब पढ़ो, खूब बढ़ो

कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय,...