आपके बिना वो सरकार नहीं बना सकते इसलिए पैसे दे रहे : प्रियंका गांधी

      कांग्रेस महासचिव ने पटना में किया महिला संवाद, बोली - पलायन के कारण आपके पति बाहर

      Date:

          पटना (एजेंसी) (AkhandBharatHNKP.Com)। बिहार के पटना में कांग्रेस महासचिव व सांसद प्रियंका गांधी ने महिलाओं से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आप अपनी शक्ति को नहीं पहचानती हैं, लेकिन पार्टियां समझ रही हैं। इसलिए चुनाव से पहले आपको पैसे दिए जा रहे हैं। उन्हें पता है कि आपके समर्थन के बिना वो सरकार नहीं बना सकते हैं। आप अपनी शक्ति अपने सम्मान को पहचानिए।
          प्रियंका गांधी ने बेरोजगारी और गरीबी पर बोलते हुए उन्होंने कहा, यहां रोजगार के साधन नहीं है। पलायन के कारण आपके पति बाहर मजदूरी करते हैं और आपको यहां अकेले रहना पड़ता है। इस दौरान मंच मौजूद महिलाओं के साथ ली और हम होंगे कामयाब गाना भी गाया। पटना में महिला संवाद कार्यक्रम में प्रियंका गांधी ने कई बड़ी घोषणाएं की। उन्होंने कहा, हमारी सरकार बनी तो जरूरतमंद महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपए दिए जाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि राजस्थान की तरह 25 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज होगा। हमलोग स्वास्थ्य बीमा योजना लागू करेंगे। साथ ही भूमिहीनों को जमीन दी जाएगी और उसका मालिकाना हक महिलाओं के पास होगा।

          चुनाव का चौकीदार जागता रहा, चोरी देखता रहा, चोरों को बचाता रहा : राहुल गांधी

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              संजय पार्क में आवारा कुत्तों के हमले से 15 हिरणों की मौत, चार सस्पेंड

              अंबिकापुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के संजय पार्क...

              एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षर से तस्करी, 15 टन अवैध लकड़ी जब्त

              सूरजपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सूरजपुर में अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) शिवानी जायसवाल...