नई दिल्ली (एजेंसी) (AkhandBharatHNKP.Com)। दिल्ली में एनडीए संसदीय दल की बैठक हुई। इसमें प्रधानमंत्री मोदी भी शामिल हुए। मोदी ने बैठक में महाराष्ट्र के राज्यपाल और उपराष्ट्रपति चुनाव उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन को बधाई दी और सम्मानित किया।
इस दौरान केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष समेत सभी सांसदों से उपराष्ट्रपति चुनाव में सीपी राधाकृष्णन का समर्थन करने की अपील की है। प्रधानमंत्री मोदी ने बैठक में सदन के नेताओं को सीपी राधाकृष्णन का परिचय कराया। एनडीए के सांसदों, सदन के नेताओं ने सीपी राधाकृष्णन जी का गर्मजोशी से स्वागत किया, उन्हें बधाई दी और प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया। बैठक को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि राधाकृष्णन सरल और सहज व्यक्ति हैं। वे राजनीति में खेल नहीं करेंगे। इस दौरान राधाकृष्णन को एनडीए के सभी सहयोगी दलों के सांसदों से भी मिलवाया गया। एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल ने कहा, सीपी राधाकृष्णन बहुत अच्छे इंसान हैं, वह महाराष्ट्र के राज्यपाल भी हैं। उनका लंबा सार्वजनिक जीवन रहा है, वह दो बार लोकसभा सदस्य रहे हैं। वह एक अच्छे इंसान हैं और खासकर भारत जैसे बड़े देश में आज तमिलनाडु को भी प्रतिनिधित्व मिल रहा है, जिसका स्वागत किया जाना चाहिए।
20 अगस्त को दाखिल करेंगे नामांकन
17 अगस्त को भाजपा संसदीय बोर्ड बैठक के बाद एनडीए की तरफ से राधाकृष्णन के नाम का ऐलान किया गया था। राधाकृष्णन 20 अगस्त को सुबह 11 बजे अपना नामांकन दाखिल करेंगे। इस दौरान 20 प्रस्तावकों और 20 समर्थकों समेत लगभग 160 सदस्यों के मौजूद रहने की उम्मीद है। उपराष्ट्रपति चुनाव उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव 9 सितंबर को होने हैं। पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने 21 जुलाई को इस्तीफा दे दिया था। धनखड़ के इस्तीफे के बाद, चुनाव आयोग ने 1 अगस्त को उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव की घोषणा की थी।
इंडिया गठबंधन रिटायर जस्टिस बी सुदर्शन को बनाया उम्मीद

I.N.D.I.A ने सुप्रीम कोर्ट के रिटायर जस्टिस बी सुदर्शन रेड्डी को उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया है। उनका मुकाबला एनडीए के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन से होगा। 79 साल के रेड्डी गुवाहाटी हाइकोर्ट के चीफ जस्टिस और गोवा के पहले लोकायुक्त रह चुके हैं। वे आंध्र प्रदेश के रहने वाले हैं। 2007 में सुप्रीम कोर्ट का जज नियुक्त किया गया था। खास बात है कि दोनों उम्मीदवार दक्षिण से हैं। रिटायर जस्टिस रेड्डी आंध्रप्रदेश से, जबकि सीपी राधाकृष्णन तमिलनाडु से हैं। दोनों 21 अगस्त को नामांकन दाखिल करेंगे।
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने दिया इस्तीफा, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया मंजूर

