एअर इंडिया के विमान की बर्मिंघम में इमरजेंसी लैंडिंग

      अमृतसर से हुई थी रवाना

      Date:

          नई दिल्ली (एजेंसी) (AkhandBharatHNKP.Com)। एअर इंडिया फ्लाइट की बर्मिंघम में इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। यह फ्लाइट अमृतसर से बर्मिंघम के लिए रवाना हुई थी। बताया जा रहा है कि एअर इंडिया का एआई 117 बोइंग 787 ड्रीमलाइन विमान है। विमान के सभी इलेक्ट्रिकल और हाइड्रोलिक सिस्टम सामान्य रूप से काम कर रहे थे।
          जानकारी के अनुसार यह उड़ान 4 अक्टूबर को अमृतसर से रवाना हुई थी। एअर इंडिया के प्रवक्ता के अनुसार फ्लाइट की सुरक्षित लैंडिंग की गई है और समस्त यात्री एवं क्रू सदस्य सुरखित हैं। फ्लाइट को जांच के लिए भेजा गया है। इस फ्लाइट के रैम एअर टर्बाइन एक्टिव हुए थे। यह टर्बाइन पंखा होता है। इसका प्रयोग इमरजेंसी स्थिति में बिजली और हाइड्रोलिक पावर देने में किया जाता है। यह हवा की मदद से घूमता है। इससे उत्पन्न होने वाली विद्युत से विमान के रेडियो, फ्लाइट कंट्रोल्स और हाइड्रॉलिक पावर चलते रहते हैं। विमान के दोनों इंजन फेल होने की स्थिति में टर्बाइन अपने आप एक्टिव हो जाता है और आपातकालीन स्थिति में पावर सप्लाई देते रहता है। तब तक पायलट विमान की लैंडिंग करवा लेता है।

          एअर इंडिया की 32 फ्लाइट्स में बम की धमकी, अब तक 400+ फेक थ्रेट, एक आरोपी की पहचान

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              संजय पार्क में आवारा कुत्तों के हमले से 15 हिरणों की मौत, चार सस्पेंड

              अंबिकापुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के संजय पार्क...

              एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षर से तस्करी, 15 टन अवैध लकड़ी जब्त

              सूरजपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सूरजपुर में अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) शिवानी जायसवाल...