करम परब हमारी संस्कृति व पूर्वजों की अमूल्य धरोहर : मुख्यमंत्री

      सीएम साय करम परब पर्व में हुए शामिल

      Date:

          मुख्यमंत्री विष्णुदेव सायरायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। अखिल भारतीय वनवासी आश्रम परिसर में उरांव (सरना) आदिवासी विकास संघ द्वारा आयोजित करम पूजा परब 2025 महोत्सव में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने भगवान करम राजा की विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इसके साथ ही उन्होंने भारत माता के तैलचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

          https://dprcg.gov.in/post/1759509471/Raipur-Chief-Minister-Shri-Sai-participated-in-Karma-Parva-2025
          कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि करम परब हमारी संस्कृति और हमारे पूर्वजों की अमूल्य धरोहर है। इस संस्कृति और परंपरा को जीवंत बनाए रखना न केवल हमारी जिम्मेदारी है, बल्कि यह हमारा नैतिक कर्तव्य भी है। करम परब हमारे प्रकृति-प्रेम और पर्यावरणीय चेतना का प्रतीक है। इस दौरान उन्होंने सभी को करम परब की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम, अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के पदाधिकारी तथा उरांव (सरना) आदिवासी विकास संघ से जुड़े परिवार और सदस्यगण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

          मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय श्रीराम कथा महोत्सव में हुए शामिल

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related