केंद्रीय मंत्री ललन सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज

      Date:

          पटना (AKHANDBHARATHNKP.COM)। बिहार में विधानसभा चुनाव होने में कुछ ही दिन बाकी है। इससे पहले चुनाव आयोग ने एक बड़ा एक्शन लिया है, जिसके तहत केंद्रीय मंत्री ललन सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
          मिली जानकारी के अनुसार केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने मोकामा में विवादित बयान दिया था जिसके बाद उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। बता दें कि मोकामा में चुनाव प्रचार के दौरान दिए बयान को लेकर केंद्रीय मंत्री ललन सिंह पर एफआईआर दर्ज हुई। ललन सिंह उर्फ राजीव रंजन सिंह के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता एवं लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। ललन सिंह ने एक नेता को वोटिंग के दिन घर में पैक कर देने की बात कही थी। पटना डीएम के एक्स हैंडल पर इस बारे में जानकारी दी गई है। इसमें बताया गया जिला प्रशासन, पटना द्वारा वीडियो निगरानी टीम के वीडियो फुटेज की जांच की गई। जांचोपरांत इस मामले में ललन सिंह उर्फ राजीव रंजन सिंह के विरूद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता एवं लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

          महिलाओं को मिलेंगे एकमुश्त 30 हजार : तेजस्वी यादव

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              संजय पार्क में आवारा कुत्तों के हमले से 15 हिरणों की मौत, चार सस्पेंड

              अंबिकापुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के संजय पार्क...

              एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षर से तस्करी, 15 टन अवैध लकड़ी जब्त

              सूरजपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सूरजपुर में अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) शिवानी जायसवाल...