Sunday, October 26, 2025

गोवर्धन पूजा पर मुख्यमंत्री ने किया गौपूजन, की सुख-समृद्धि की कामना

Date:

गोवर्धन पूजारायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री निवास रायपुर में स्थित गौशाला में गोवर्धन पूजा के अवसर पर गौमाता की पूजा-अर्चना की और गौ माता को खिचड़ी खिलाकर गोसेवा की परंपरा निभाई। उन्होंने इस अवसर पर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की मंगलकामना की। इस दौरान उन्होंने कहा कि गोवर्धन पूजा प्रकृति, गौवंश और पर्यावरण के प्रति आभार व्यक्त करने का पावन पर्व है।

https://dprcg.gov.in/post/1761140472/Raipur-On-the-occasion-of-Govardhan-Puja-the-Chief-Minister-worshipped-cows-and-prayed-for-the-happiness-and-prosperity-of-the-people-of-the-state
पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद वितरण के दौरान मुख्यमंत्री साय ने गौशाला में सेवा कर रहे गौसेवकों को अपने हाथों से मिठाई खिलाकर सम्मानित किया। उन्होंने गौसेवा के लिए उनकी सराहना करते हुए सभी से गौवंश की रक्षा एवं संरक्षण के कार्यों में आगे आने का आग्रह किया। इस दौरान उन्होंने गौशाला की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। गौसेवकों ने मुख्यमंत्री को बताया कि गौशाला में गौवंश की देखरेख की सभी व्यवस्था मौजूद है। उन्होंने आगे कहा कि गोवर्धन पूजा हमारे जीवन में प्रकृति, अन्न और पशुधन के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है। गाय भारतीय संस्कृति की आधारशिला है, जो न केवल हमारे ग्रामीण जीवन से जुड़ी है, बल्कि हमारी अर्थव्यवस्था और आस्था दोनों का केंद्र भी है।

हमारी संस्कृति में गाय गौमाता के रूप में पूजनीय

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की मिट्टी में गोसेवा और प्रकृति पूजन की भावना गहराई से रची-बसी है। गाय अन्न और धरती का सम्मान करना उस मातृशक्ति को प्रणाम करना है, जिससे हमारा जीवन जुड़ा है। जब हम इन्हें नमन करते हैं, तब हम अपनी संस्कृति की जड़ों, अपनी आत्मा की गहराइयों और समृद्धि के स्रोतों को स्पर्श करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि हमारी संस्कृति में गाय गौमाता के रूप में पूजनीय है, और इसी भावना के साथ राज्य सरकार गोसेवा को ग्रामीण विकास की धुरी बनाने के लिए कार्य कर रही है।

बगिया में मुख्यमंत्री को दीपपर्व की शुभकामनाएं देने लगा रहा तांता

Share post:

Popular

More like this
Related

पंचतत्व में विलीन हुए एक्टर सतीश शाह

मुंबई (एजेंसी) (AKHANDBHARATHNKP.COM)। बॉलीवुड के सीनियर एक्टर सतीश शाह...

सरकार बनी तो वक्फ कानून को कूड़ेदान में फेंक देंगे : तेजस्वी

पटना (एजेंसी) (AKHANDBHARATHNKP.COM)। बिहार विधानसभा चुनाव के बीच विपक्षी...

Cyclone Montha : तेजी से आगे बढ़ रहा मोंथा चक्रवात

नई दिल्ली (एजेंसी) (AKHANDBHARATHNKP.COM)। आंध्र प्रदेश सरकार ने मोंथा...

थाईलैंड और कंबोडिया के बीच कराया समझौता : ट्रम्प

कुआलालंपुर (एजेंसी)(AKHANDBHARATHNKP.COM)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प रविवार सुबह मलेशिया...