रायपुर (AKHANDBHARATHNKP.COM)। उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने रेल हादसे में घायल लोगों से अस्पतालों का दौरा कर मरीजों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने घायलों से मुलाकात कर उनके जल्द स्वस्थ लाभ की कामना की। उपमुख्यमंत्री ने अस्पताल में डॉक्टरों से चर्चा कर घायलों के स्वास्थ्य के बारे में पूछा और उनके बेहतर से बेहतर इलाज के निर्देश दिए।
https://dprcg.gov.in/post/1762333945/Raipur-Deputy-Chief-Minister-Shri-Arun-Saw-met-the-people-injured-in-the-train-accident
बता दें कि 4 नवम्बर को बिलासपुर के लाल खदान के पास हुए रेल हादसे में 11 लोगों की मृत्यु और 20 लोग घायल हो गए हैं। घायलों का इलाज बिलासपुर के सिम्स, अपोलो, रेलवे अस्पताल और अरपा मेडिसिटी अस्पताल में चल रहा है। उपमुख्यमंत्री अरूण साव ने अस्पतालों का दौरा कर घायलों से मुलाकात की और उनके परिजनों को ढांढस बंधाया। इस दौरान महापौर श्रीमती पूजा विधानी, कलेक्टर संजय अग्रवाल, एसपी रजनेश सिंह, नगर निगम के आयुक्त अमित कुमार और जिला पंचायत के सीईओ संदीप अग्रवाल भी इस दौरान उनके साथ थे।
हौसलों के साथ आगे बढऩे वालों को मिलती है सफलता : अरुण साव

