छत्तीसगढ़ बजट 2026-27: संकल्प थीम पर फोकस, 1 लाख 72 हजार करोड़ का बजट, बच्चियों को मिलेंगे डेढ़ लाख

      Date:

          बजट

          • वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभा में पेश किया बजट, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और आजीविका के लिए बड़े प्रावधान, 23 नए उद्योग खुलेंगे, किसानों को ब्याज मुक्त ऋण

          रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ विधानसभा में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने वर्ष 2026-27 का बजट पेश किया। ज्ञान और गति के बाद इस बार बजट की थीम संकल्प रखी गई है। बजट में अधोसंरचना, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और बस्तर-सर्गुजा के विकास पर विशेष जोर दिया गया है। बजट पेश करने से पहले वित्त मंत्री ने अपने बंगले स्थित मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान उनकी पत्नी अदिति चौधरी भी मौजूद रहीं। वे पत्नी का पसंदीदा जैकेट पहनकर विधानसभा पहुंचे।

          बजट

          वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बताया कि महतारी वंदन योजना की शुरुआत से लेकर अब तक 14 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का भुगतान किया जा चुका है। छत्तीसगढ़ में 70 लाख से ज्यादा महिलाओं को महतारी वंदन योजना का लाभ दिया जा रहा है, जबकि प्रदेश की आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए 800 करोड़ रुपए का बजट बनाया है।

          बस्तर के लिए विशेष प्रावधान

          • बस्तर के अंदरूनी इलाकों में बस सेवा शुरू करने के लिए 10 करोड़ रुपए का प्रावधान।
          • बूझमाड़ और जगरगुंडा में दो एजुकेशन सिटी स्थापित की जाएंगी।
          • बस्तर के लिए 100 करोड़ रुपए का विशेष प्रावधान।
          • बस्तर और सरगुजा में आजीविका आधारित गतिविधियों—राइस मिल, पोल्ट्री फार्म, एग्रो-फॉरेस्ट प्रोसेसिंग—के लिए 100 करोड़ रुपए का निवेश।
          • बस्तर और सरगुजा में डॉक्टरों की भर्ती और सड़क नेटवर्क कनेक्टिविटी मजबूत करने की घोषणा।

          अधोसंरचना और सड़कें

          • मुख्यमंत्री सड़क योजना के लिए 200 करोड़ रुपए का प्रावधान।
          • इस योजना के तहत राज्य की 36 सड़कों का विकास किया जाएगा।
          • इंद्रावती नदी पर मटनार और देउरगांव में बैराज निर्माण के लिए 68 करोड़ रुपए की स्वीकृति (24 करोड़ लागत से निर्माण कार्य)।

          महिला और सामाजिक कल्याण

          • रानी दुर्गावती योजना के तहत 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर बच्चियों को 1.50 लाख रुपए की सहायता।
          • मुख्यमंत्री लखपति दीदी भ्रमण योजना लागू होगी।
          • मितानिन कल्याण निधि के लिए 350 करोड़ रुपए का प्रावधान।
          • प्रदेश में 250 महतारी सदन बनाए जाएंगे, जिसके लिए 75 करोड़ रुपए का प्रावधान।

          स्वास्थ्य और शिक्षा

          • शहीद वीरनारायण सिंह आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख रुपए तक के उपचार के लिए 1500 करोड़ रुपए का प्रावधान।
          • कांकेर, कोरबा और महासमुंद में नए नर्सिंग कॉलेज खोले जाएंगे।
          • रायपुर में खाद परीक्षण लैब का निर्माण।
          • मेकाहारा अस्पताल में एआई तकनीक के उपयोग के लिए 10 करोड़ रुपए का प्रावधान।

          पर्यटन और अन्य घोषणाएं

          • मैनपाट और जशपुर के कोतेबेरा में पर्यटन विकास के लिए प्रावधान।

          5 नालंदा लाइब्रेरी के लिए 22 करोड़ का प्रावधान

          • मुख्यमंत्री आदर्श शहर समृद्धि योजना लागू होगी 200 करोड़ बजट का प्रावधान
          • शहीद वीरनारायण सिंह आयुष्मान योजना के माध्यम से सरकार और गैर सरकारी अस्पतालों में इलाज के लिए 5 लाख रू तक की इलाज के लिए डेढ़ हजार करोड़ का प्रावधान ।

          इंडस्ट्रिएल कॉप्लेक्स के लिए 10 करोड़

          • छत्तीसगढ़ में 23 उद्योंगों की स्थापना होगी
          • भिलाई में व्यवसायिक परिस रके लिए 10 करोड़
          • नवा रायपुर -राजनांदगांव में इंडस्ट्रिएल कॉप्लेक्स के लिए 10 करोड़
          • बस्तर चेंबर ऑफ कॉमर्स के भवन का निर्माण होगा
          • उद्योगों के बजट में तीन गुना वृद्धि
          • अनुदान के लिए 750 करोड़
          • खनिज ऑनलाइन 2.2 के लिए 35 करोड़
          • उधोग विभगा का बजट पहले 248 करोड़ था अब 775 करोड़ हो गया
          • रायपुर में बनेगा मेगा परीक्षा केंद्र
          • रायपुर मठपुरैना दृष्टिबाधित शाला के लए 2 करोड़ 50 लाख
          • गिरौदपुरी मेले को अनुदान मिलेगा अब 50 लाख

          200 बिस्तर के अस्पताल का ऐलान

          • रायपुर के कालीबाड़ी में 200 बिस्तरों वाला MCH (मदर चाइल्ड हॉस्पिटल) और चिरमिरी में जिला अस्पताल के निर्माण का प्रावधान
          • डेयरी समग्र विकास योजना प्रारंभ 90 करोड़ का प्रावधान
          • शिल्पकारों को राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रमों में शामिल करवाने के लिए वित्तीय सहयोग देगी सरकार
          • नमक के लिए 1 हजार करोड़ का प्रावधान
          • मार्कफेड को 6 हजार करोड़ का प्रावधान
          • नेचुरल फॉर्मिंग के लिए 40 करोड़
          • कृषि पंपों के लिए 5500 करोड़ का प्रावधान
          • पेंशन के लिए 1400 करोड़
          • सयानगुडी को प्रदेश भर में विकसित किया जाएगा, 5 हजार करोड़ का प्रावधान
          • रायपुर मठपुरैना दृष्टिबाधित शाला के लए 2 करोड़ 50 लाख
          • नशा मुक्ति केंद्रों के संचालन के लिए 20 करोड़
          • अनुसूचित जाति के छात्रों के लिए हॉस्टल-स्कूल निर्माण का अनुदान
          • OBC छात्राओं के लिए 200 सीट का छात्रावास रायपुर में बनेगा
          • अन्य पिछडा वर्ग विकास प्राधिकारण के लिए 80 करोड़
          • भूमिहीन कृषि परिवारों के लिए 600 करोड़कृषक उन्नति योजना के लिए 10 हजार करोड़ का प्रावधान

          संकल्प थीम का अर्थ

          वित्त मंत्री ने बताया कि संकल्प थीम के अंतर्गत—
          S – समावेशी विकास
          A – अधोसंरचना
          N – निवेश
          K – कुशल मानव संसाधन
          A – अन्त्योदय
          L – लाइवलीहुड
          P- पॉलिसी से परिणाम तक
          राज्य सरकार ने बजट के जरिए विकास को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया है।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              बंगाल के रण में गरजे मोदी, बोले – बंगाल की जनता TMC का अहंकार चकनाचूर करेगी

              कोलकाता (एजेंसी)। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर शनिवार...