Sunday, October 26, 2025

थाईलैंड और कंबोडिया के बीच कराया समझौता : ट्रम्प

मलेशिया में रेड कार्पेट पर नाचे अमेरिकी राष्ट्रपति, बोले- हमने असंभव को संभव कराया

Date:

कुआलालंपुर (एजेंसी)(AKHANDBHARATHNKP.COM)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प रविवार सुबह मलेशिया के दौरे पर पहुंचे। यहां उन्होंने रेड कॉर्पेट पर स्थानीय कलाकारों के साथ डांस किया। कुआलालंपुर में ट्रम्प की मौजूदगी में थाईलैंड और कंबोडिया ने सैन्य संघर्ष को खत्म करने के लिए शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए। यह समझौता दक्षिण-पूर्व एशियाई राष्ट्र संघ (आसियान) की वार्षिक शिखर बैठक के दौरान संपन्न हुआ, जहां ट्रंप ने स्वयं कंबोडियाई प्रधानमंत्री हन मानेत और थाई प्रधानमंत्री अनुटिन चार्नवीराकुल के बीच हुए समझौते को देखा।
बता दें कि दोनों देशों के बीच यह विवाद प्राचीन प्रह विहार मंदिर को लेकर 1950 के दशक से चला आ रहा है। फ्रांस से स्वतंत्रता मिलने के बाद 1954 में थाई सेना ने मंदिर क्षेत्र पर कब्जा कर लिया था। 1962 में अंतरराष्ट्रीय न्यायालय (आईसीजे) ने कंबोडिया के पक्ष में फैसला दिया, लेकिन सीमा निर्धारण पर दोनों देशों के बीच तनाव बना रहा। इसके बाद 2008 में यूनेस्को द्वारा प्रह विहार को विश्व धरोहर स्थल घोषित करने के बाद झड़पें भड़क उठीं। हाल के वर्षों में, विशेषकर 2025 में, सीमा पर गोलीबारी से दर्जनों लोग मारे गए और लाखों विस्थापित हुए। इस समझौते में थाईलैंड की ओर से 18 कंबोडियाई सैनिकों को रिहा किया जाना और दोनों देशों की ओर से सीमा पर से भारी हथियारों को हटाया जाना भी शामिल है। थाईलैंड और कंबोडिया के बीच 800 किलोमीटर लंबी सीमा को लेकर दशकों से विवाद बना हुआ है, हालांकि इससे पहले दोनों देशों के बीच छिटपुट टकराव हुआ करता था।

थाईलैंड-कंबोडिया पर युद्ध विराम के लिए डाला था जोर

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने गर्मियों में दोनों देशों पर उच्च शुल्क लगाने की धमकी देकर उन्हें युद्ध समाप्त करने के लिए मजबूर किया था। उनकी कूटनीतिक चाल ने क्षेत्रीय शांति को बढ़ावा दिया है। समझौते के प्रमुख बिंदुओं में थाईलैंड द्वारा 18 कंबोडियाई सैनिकों की रिहाई और दोनों देशों द्वारा सीमा से भारी हथियार हटाने का प्रावधान शामिल हैं। इससे न केवल मानवीय संकट कम होगा, बल्कि व्यापार और पर्यटन को पुनर्जीवित करने में मदद मिलेगी। आसियान महासचिव गाओ फंग ने इसे क्षेत्रीय एकता की जीत बताया, जबकि संयुक्त राष्ट्र ने शांति प्रयासों की सराहना की।

प्रधानमंत्री मोदी मेरे अच्छे दोस्त, ट्रेड बैरियर पर बात करूंगा : डोनाल्ड ट्रम्प

Share post:

Popular

More like this
Related

पंचतत्व में विलीन हुए एक्टर सतीश शाह

मुंबई (एजेंसी) (AKHANDBHARATHNKP.COM)। बॉलीवुड के सीनियर एक्टर सतीश शाह...

सरकार बनी तो वक्फ कानून को कूड़ेदान में फेंक देंगे : तेजस्वी

पटना (एजेंसी) (AKHANDBHARATHNKP.COM)। बिहार विधानसभा चुनाव के बीच विपक्षी...

Cyclone Montha : तेजी से आगे बढ़ रहा मोंथा चक्रवात

नई दिल्ली (एजेंसी) (AKHANDBHARATHNKP.COM)। आंध्र प्रदेश सरकार ने मोंथा...