पश्चिमी केन्या में भीषण लैंडस्लाइड, 21 की मौत

      1 हजार से अधिक मकान पूरी तरह नष्ट

      Date:

          नैरोबी (एजेंसी) (AKHANDBHARATHNKP.COM)। पश्चिमी केन्या में हुए भीषण भूस्खलन ने भारी तबाही मचाई है। इस लैंडस्लाइड के कारण कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई और 30 अन्य लोग लापता हो गए हैं। इस क्षेत्र में पिछले कई दिनों से भारी बारिश हो रही थी। जानकारी के अनुसार पश्चिमी केन्या के एल्गेयो मारक्वेट काउंटी के चेसोनगोच के पहाड़ी इलाके में भूस्खलन हो गया। इस दौरान 1,000 से अधिक मकान पूरी तरह से नष्ट हो गए।
          सरकार ने गंभीर रूप से घायल 30 लोगों को हवाई मार्ग से एल्डोरेट शहर के एक अस्पताल में भेजा। एक स्थानीय निवासी स्टीफन किटनी ने सिटीजन टेलीविजन स्टेशन को बताया कि उन्होंने एक तेज आवाज सुनी और तुरंत अपने बच्चों के साथ घर से बाहर दौड़ गए। भारी बारिश के बावजूद भी बचाव कार्य जारी रहा और आपदा एजेंसियां मलबे में फंसे लोगों की तलाश में लगी रही। बता दें कि चेसोनगोच के पहाड़ी इलाके में भूस्खलन एक सामान्य घटना बन चुकी है, जहां पहले भी 2010 और 2012 में अलग-अलग घटनाओं में दर्जनों लोग मारे जा चुके हैं। इसके अलावा, 2020 में भारी बाढ़ के कारण एक शॉपिंग सेंटर भी बह गया था। गृह मंत्री किपचुम्बा मुर्कोमेन ने कहा कि सरकार प्रभावित लोगों के लिए वैकल्पिक रहने के क्षेत्रों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

          दार्जिलिंग में बारिश से तबाही, लैंड स्लाइड में 13 लोगों की मौत

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              संजय पार्क में आवारा कुत्तों के हमले से 15 हिरणों की मौत, चार सस्पेंड

              अंबिकापुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के संजय पार्क...

              एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षर से तस्करी, 15 टन अवैध लकड़ी जब्त

              सूरजपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सूरजपुर में अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) शिवानी जायसवाल...