प्रधानमंत्री ने 35 हजार करोड़ की योजनाओं का किया शुभारंभ

      पीएम मोदी ने दी किसानों को बड़ी सौगात

      Date:

          नई दिल्ली (एजेंसी) (AkhandBharatHNKP.Com)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के किसानों को बड़ी सौगात दी। प्रधानमंत्री ने कृषि क्षेत्र के लिए करीब 35,440 करोड़ रुपये की दो अहम योजनाओं की शुरुआत की। इसमें करीब 24 हजार करोड़ रुपये की धन धान्य कृषि योजना की भी शुरुआत की गई। पीएम मोदी ने नई दिल्ली स्थित भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान में विशेष कृषि योजना में शिरकत की। कार्यक्रम में पीएम मोदी ने लोकनायक जयप्रकाश की जयंती के अवसर पर जेपी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
          प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धन धान्य कृषि योजना के तहत सरकार देश के 100 जिलों में कृषि उत्पादन को बढ़ाने, किसानों को कर्ज देने, सिंचाई और फसलों में विविधता और फसल प्रबंधन को बेहतर करने का लक्ष्य तय किया गया है। साथ ही पीएम मोदी ने दालों में मामले में देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए छह वर्षीय मिशन योजना की भी शुरुआत की। यह योजना 11,440 करोड़ रुपये की है। करीब 3,650 करोड़ रुपये की लागत से कृषि आधारभूत ढांचा फंड योजना की शुरुआत की गई है। पशुपालन के लिए 17 विभिन्न प्रोजेक्ट्स के लिए करीब 1166 करोड़ भी जारी किए गए हैं।

          मतस्य पालन योजना के लिए 693 करोड़ मंजूर

          प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मतस्य पालन योजना के लिए भी करीब 693 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। फूड प्रोसेसिंग उद्योग को बढ़ावा देने के लिए करीब 800 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। सरकार किसानों के बीच प्राकृतिक खेती को लोकप्रिय करने के लिए भी योजना चला रही है।

          भारत-ब्रिटेन के संबंधों की नींव में लोकतंत्र : प्रधानमंत्री मोदी

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              हाईकोर्ट ने कॉन्स्टेबल भर्ती अभ्यर्थियों को दी राहत, वेटिंग लिस्ट से भरे जाएंगे खाली पद

              बिलासपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा विवाद...