Friday, February 6, 2026

बिहार चुनाव : कांग्रेस व आरजेडी ने मिलकर छठी मइया का अपमान किया : प्रधानमंत्री

मुजफ्फरपुर में पीएम मोदी ने आरजेडी पर साधा निशाना, बोले- 5 शब्दों में उनके कारनामे- कट्टा, क्रूरता, कटुता, कुशासन व करप्शन

Date:

पटना (एजेंसी) (AKHANDBHARATHNKP.COM)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार को बिहार विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए मुजफ्फरपुर पहुंचे। यहां उन्होंने जनसभा में कांग्रेस-राजद पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने जंगलराज से लेकर कांग्रेस-राजद के चुनावी प्रचार को लेकर हमला बोला है। अपने 52 मिनट के भाषण में पीएम ने कहा कि हमारी सरकार छठ महापर्व को यूनेस्को की विश्व विरासत की सूची में शामिल कराने की कोशिश में है। एक ओर आपका बेटा छठी मइया की जयकार दुनिया में कराने में लगा है। दूसरी तरफ कांग्रेस-राजद छठी मइया का अपमान कर रहे हैं। क्या कोई कभी भी वोट पाने के लिए छठी मइया का अपमान कर सकता है क्या। बिहार और देश की जनता ये अपमान कभी नहीं भूलेगी। इसका मुंहतोड़ जवाब देगी। आरजेडी के शासनकाल को गुंडराज बताते हुए उन्होंने 5 शब्दों में लालू की पार्टी के कारनामों की कथा कही। पीएम ने आरजेडी के शासन को कट्टा, क्रूरता, कटुता, कुशासन, करप्शन से परिभाषित किया।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि एनडीए यानी सुशासन, एनडीए यानी जनता की सेवा, एनडीए यानी विकास की गारंटी। पीएम ने कहा कि उनकी सभा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए हैं और यह इस बात का प्रमाण है कि बिहार में एक बार फिर एनडीए सरकार बन रही है। उन्होंने कहा कि छठ महापर्व के बाद ये मेरी पहली जनसभा है। छठ महापर्व बिहार और देश का गौरव है। देश और दुनिया में छठ महापर्व मनाया जाता है। हम छठ के गीत सुनते हैं, तो भाव-विभोर हो उठते हैं। छठी मईया की पूजा में मां की भक्ति है। छठी मईया की पूजा में समता, ममता और सामाजिक समरसता है। छठी मईया की पूजा हमारी साझी विरासत का उत्सव भी है। इसलिए हमारी सरकार का प्रयास है कि दुनिया भी इन मूल्यों से सीखे। रैली में पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस और आरजेडी के लोग छठी मैया का अपमान कर रहे हैं। क्या कोई कभी चुनाव में वोट पाने के लिए छठी मैया का अपमान कर सकता है क्या? क्या ऐसा अपमान बिहार सहन करेगा क्या? हिंदुस्तान सहन करेगा क्या? क्या मेरी माताएं जो निर्जला उपवास करती हैं, वो सहन करेंगी क्या? आरजेडी-कांग्रेस के लोग कैसी बेशर्मी से बोल रहे हैं। उनके लिए तो छठी मैया की पूजा एक ड्रामा है, नौटंकी है, ऐसे लोगों को सजा दोगों की नहीं दोगे? जो माताएं बहनें निर्जला इतना लंबा व्रत रखती हैं, जो गंगा जी में खड़ी होकर सूर्य देव को अर्घ्य देती हैं, वो आरजेडी -कांग्रेस की नजर में ड्रामा करती हैं। क्या बिहार की माताएं-बहनें छठी मैया का ये अपमान बर्दाश्त करेंगी क्या? जो हर उस व्यक्ति का अपमान है, जो छठी मैया में आस्था रखता है। छठ पूजा के इस अपमान का बिहार चुनाव नहीं, आने वाले सैंकड़ों साल तक भूलने वाला नहीं है। सैंकड़ों साल तक इस अपमान को छठी मैया की पूजा करने वाला कोई नहीं भूलेगा। ये हमारा बिहार तो स्वाभिमान की धरती है, जिन लोगों ने छठ पूजा को गाली देने का काम किया है, बिहार ऐसे लोगों को कभी माफ नहीं करेगा।

राहुल व तेजस्वी पर पीएम का हमला

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि बिहार में दो युवराजों ने झूठे वादों की दुकानें खोल रखी हैं। एक भारत के सबसे भ्रष्ट परिवार का युवराज है। वहीं दूसरा बिहार के सबसे भ्रष्ट परिवार का युवराज है। यह दोनों ही हजारों करोड़ों के घोटाले पर जमानत है। इन दोनों ने बुधवार को मोदी को भर-भर के गालियां दीं। अब जो लोग नामदार हैं, वह इस कामदार को गालियां तो देंगे ही। मुझे गाली दिए बिना इनका खाना हजम नहीं होता है। दलित और पिछड़ों को गाली देना तो यह नामदार अपना जन्म सिद्ध अधिकार समझते हैं। इसलिए 24 घंटें यह लोग मुझे गंदी-गंदी गालियां देते रहते हैं। इसलिए क्योंकि इन्हें बर्दाश्त नहीं होता कि एक पिछड़ा का बेटा और चाय बेचने वाला आज यहां पहुंच गया। गालियां देने वाले कान खोलकर सुन लो, यह गरीब का बेटा जनता के आशीर्वाद से यहां तक पहुंचा है।

नई रफ्तार से चलेगा बिहार, फिर आएगी एनडीए सरकार : प्रधानमंत्री

Share post:

Popular

More like this
Related

UPSC CSE का नोटिफिकेशन जारी, 933 पदों पर भर्ती

नई दिल्ली (एजेंसी)। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने...