बिहार : जदयू ने नीतीश, भाजपा ने चौधरी को चुना विधायक दल का नेता

      Date:

          पटना (एजेंसी)रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। बिहार चुनाव के बाद जनता दल यूनाईटेड के नवनिर्वाचित विधायकों ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार को फिर से अपना नेता चुन लिया है। वहीं भाजपा के विधायकों ने सम्राट चौधरी के विधायक दल का नेता चुना है। यानी वह डिप्टी सीएम बनेंगे। साथ ही विजय सिन्हा को उपनेता चुना गया है।
          बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में जदयू के विधायक दल की बैठक हुई। जदयू के विधायकों ने सर्वसम्मति से नीतीश कुमार को विधायक दल का नेता चुना। जदयू के वरिष्ठ नेता और विधायक श्याम रजक ने कहा कि बिहार की जनता उत्साहित है, उन्होंने नीतीश कुमार अपना नेता चुना है। मुख्यमंत्री पद के लिए पार्टी की पहली और अंतिम पसंद नीतीश कुमार ही हैं। आज शाम तक विधानसभा के सेंट्रल हॉल में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की बैठक होगी। इसमें भारतीय जनता पार्टी, जनता दल यूनाईटेड, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा, लोक जनशक्ति पार्टी के सभी नव निर्वाचित विधायक और नीतीश कुमार, चिराग पासवान, संतोष सुमन, उपेंद्र कुशवाहा, सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा मौजूद रहेंगे। इधर, कुछ ही देर में गृह मंत्री अमित शाह भी पटना पहुंचेंगे। वह भारतीय जनता पार्टी की बैठक में शामिल होंगे।

          बिहार विधानसभा चुनाव में हुई गड़बड़ी, 2 हफ्तों में देंगे सबूत : कांग्रेस

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              संजय पार्क में आवारा कुत्तों के हमले से 15 हिरणों की मौत, चार सस्पेंड

              अंबिकापुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के संजय पार्क...

              एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षर से तस्करी, 15 टन अवैध लकड़ी जब्त

              सूरजपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सूरजपुर में अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) शिवानी जायसवाल...