Friday, February 6, 2026

बिहार में विकास केवल एनडीए के शासन में ही संभव : रेखा गुप्ता

दिल्ली मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोली- यह बिहार की मछली है, आप इसे नहीं पकड़ पाएंगे

Date:

नई दिल्ली (एजेंसी) (AKHANDBHARATHNKP.COM)। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि बिहार की जनता समझ गई है कि राज्य का विकास केवल राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के नेतृत्व में ही संभव है। उन्होंने कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) पर वर्षों तक लोगों को लूटने और गुमराह करने का आरोप लगाया है।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि बिहार के लोग खासकर महिलाएं जानती हैं कि विकास केवल एनडीए के शासन में ही संभव है। पंजे वाले और लालटेन वाले दलों ने हमेशा राज्य को लूटा और गुमराह किया है। उन्होंने आगे कहा कि बिहार की जनता सतर्क है, वे जानते हैं कि बिहार का विकास केवल और केवल एनडीए के शासन में ही संभव है। पंजे वाले और लालटेन वाले हमेशा बिहार को लूटते रहे और हमेशा लोगों को संकट में छोड़ दिया, इसलिए बिहार की जनता उनकी बातों में नहीं आएगी। पटना में एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि बिहार अब राहुल गांधी की चालों को समझ गया है और वह बिहार की मछली नहीं पकड़ पाएंगे। उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस के लोग जो मोजे पहनकर खेतों में जाते थे, अब मछली पकडऩे के लिए तालाब में कूद रहे हैं। मैं राहुल जी से कहना चाहती हूं कि यह बिहार की मछली है, आप इसे नहीं पकड़ पाएंगे। बिहार के हर व्यक्ति ने अब आपकी चालों को समझ लिया है। ‘
दिल्ली की मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि कांग्रेस और आरजेडी के नेताओं ने वर्षों तक बिहार पर शासन किया। खुद तो अमीर बनते गए जबकि लोग गरीब ही रहे। उन्होंने कहा इन लोगों ने वर्षों तक बिहार की धरती पर शासन किया। कभी कांग्रेस कभी आरजेडी। ये खुद तो अमीर होते गए लेकिन बिहार के आम लोग गरीब ही रहे। नीतीश कुमार और पीएम नरेंद्र मोदी के समय में बिहार ने प्रगति देखी। बता दें कि बिहार की 243 सीटों वाली विधानसभा के लिए मतदान दो चरणों में 6 नवंबर और 11 नवंबर को होने वाला है जबकि वोटों की गिनती 14 नवंबर को होगी।

दिल्ली में कराई जाएगी आर्टिफिशियल बारिश

Share post:

Popular

More like this
Related

उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने छात्राओं को बांटी साइकिल, कहा- खूब पढ़ो, खूब बढ़ो

कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय,...