बिहार विधानसभा चुनाव : बीजेपी ने जारी की 71 उम्मीदवारों की लिस्ट

      9 महिलाओं को मिला टिकट, दोनों उपमुख्यमंत्री मैदान में

      Date:

          पटना (एजेंसी) (AkhandBharatHNKP.Com)। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। पहली लिस्ट में 71 उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगाई गई है। बीजेपी के पहली लिस्ट में पार्टी के सीनियर नेता सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, तारकिशोर प्रसाद, रेणु देवी, प्रेम कुमार, मंगल पांडे, कृष्ण कुमार ऋषि और राम नारायण मंडल को उम्मीदवार बनाया गया है।
          बता दें कि इस लिस्ट में 12 मंत्रियों के भी नाम हैं। पहली लिस्ट में 9 महिलाओं के नाम हैं। बेतिया से रेणु देवी, परिहार से गायत्री देवी, नरपतगंज से देवंती यादव, किशनगंज से स्वीटी सिंह, प्राणपुर से निशा सिंह को टिकट मिला है। वहीं कोढ़ा से कविता देवी, औराई से रमा निषाद, वारिसलीगंज से अरुणा देवी, जमुई से श्रेयसी सिंह का नाम भी लिस्ट में शामिल है। इस बार भाजपा 101 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। राज्य में 6 और 11 नवंबर को वोटिंग होगी। रिजल्ट 14 नवंबर को आएगा। बता दें कि एनडीए ने रविवार को अपनी सीट शेयरिंग की घोषणा की थी। इसमें बीजेपी और जेडीयू को बराबर 101-101 सीटें मिली हैं। चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को 29 सीटें दी गई हैं, जबकि जीतन राम मांझी की हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) और उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा को 6-6 सीटें दी गई हैं।

          किसे कहां से मिला टिकट

          विधानसभा क्षेत्र उम्मीदवार का नाम
          बेतियारेणु देवी
          परेहारगायत्री देवी
          नरपतगंज देवंती यादव
          किशनगंजस्वीटी सिंह
          प्राणपुरनिशा सिंह
          कोढ़ाकविता देवी
          औराईरमा निषाद
          वारसलीगंजअरुणा देवी
          जमुईश्रेयसी सिंह
          रक्सौल प्रमोद कुमार सिन्हा
          मधुबनराणा रणधीर सिंह
          मोतिहारीप्रमोद कुमार
          ढाका पवन जायसवाल
          रीगा बैद्यनाथ प्रसाद
          बथनाहा (अजा) अनिल कुमार राम
          सीतामढ़ी सुनील कुमार पिंटू
          बेनीपट्टीविनोद नारायण झा
          खजौली अरुण शंकर प्रसाद
          बिस्फीहरिभूषण ठाकुर बचौल
          राजनगर (अजा)सुजीत पासवान
          झंझारपुरनीतीश मिश्रा
          छातापुरनीरज कुमार सिंह बबलू
          फारबिसगंजविद्या सागर केसरी
          सिकटीविजय कुमार मंडल
          बनमनखीकृष्ण कुमार ऋषि
          पूर्णियाविजय कुमार खेमका
          कटिहारतारकिशोर प्रसाद
          सहरसा निशा सिंह
          सहरसाआलोक रंजन झा
          गौरा बौरामसुजीत कुमार सिंह
          दरभंगा संजय सरावगी
          केवटीमुरारी मोहन झा
          जालेजिबेश कुमार मिश्रा
          कुढ़नीकेदार प्रसाद गुप्ता
          बरुराजअरुण कुमार सिंह
          साहेबगंज राजू कुमार सिंह
          बैकुण्ठपुरमिथिलेश तिवारी
          सिवानमंगल पांडेय
          दरौंदाकर्णजीत सिंह
          गोरेयाकोठी देवेश कांत सिंह
          तरैया जनक सिंह
          अमनौरकृष्ण कुमार मंटू
          हाजीपुरअवधेश सिंह
          लालगंजसंजय कुमार सिंह
          पातेपुर (अजा) लखेंद्र कुमार रौशन
          मोहिउद्दीननगर राजेश कुमार सिंह
          बछवारा सुरेंद्र मेहता
          तेघरारजनीश कुमार
          बेगूसरायकुंदन कुमार
          भागलपुर रोहित पांडेय
          बांका राम नारायण मंडल
          कटोरिया (अजजा) पूरण लाल टुडू
          तारापुरसम्राट चौधरी
          मुंगेरकुमार प्रणय
          लखीसरायविजय कुमार सिन्हा
          बिहारशरीफडॉ सुनील कुमार
          दीघासंजीव चौरसिया
          बांकीपुर नितिन नबीन
          कुम्हरारसंजय गुप्ता
          पटना साहिब रत्नेश कुशवाहा
          दानापुररामकृपाल यादव
          बिक्रम सिद्धार्थ सौरव
          बड़हराराघवेंद्र प्रताप सिंह
          आरासंजय सिंह “टाइगर”
          तरारीविशाल प्रशांत
          अरवलमनोज शर्मा
          औरंगाबाद त्रिविक्रम सिंह
          गुरुआउपेंद्र दांगी
          गया शहरडॉ प्रेम कुमार
          हिसुआ अनिल सिंह
          वारसलीगंजअरुणा देवी

           

          बिहार विधानसभा चुनाव : 6 और 11 नवंबर को मतदान, 14 को आएंगे नतीजे

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              संजय पार्क में आवारा कुत्तों के हमले से 15 हिरणों की मौत, चार सस्पेंड

              अंबिकापुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के संजय पार्क...

              एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षर से तस्करी, 15 टन अवैध लकड़ी जब्त

              सूरजपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सूरजपुर में अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) शिवानी जायसवाल...