Monday, October 27, 2025

बिहार विधानसभा चुनाव : सीएम नीतीश कुमार की पार्टी के प्रत्याशियों की पहली सूची जारी

अनंत सिंह समेत 4 बाहुबलियों को मिला टिकट, 6 मंत्रियों को भी मैदान में उतारा

Date:

बिहार विधानसभा चुनावपटना (एजेंसी) (AkhandBharatHNKP.Com)। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए जेडीयू ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। पहली लिस्ट में 57 उम्मीदवारों के नाम हैं। इसमें आलमनगर विधानसभा सीट से नरेन्द्र नारायण यादव, मधेपुरा से कविता साहा, महाराजगंज से हेम नारायण साह और मोकामा से अनंत सिंह का नाम घोषित किया गया है। जेडीयू की तरफ से जारी लिस्ट में जातिगत समीकरण को भी साधने की कोशिश हुई है। बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का चुनाव प्रचार 16 से शुरू होगा। मुख्यमंत्री ने स्थिति की सही समीक्षा करने के बाद पहली सूची जारी करने का निर्णय लिया है। हमारी दूसरी सूची भी एक-दो दिनों में जारी कर दी जाएगी।
वहीं जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने दावा किया कि इस बार एनडीए को इतना प्रचंड बहुमत आने वाला है, कि 2010 का रिकार्ड भी पीछे छूट जाएगा। विपक्ष को भी पता है कि इस बार लोगों का फीडबैक क्या है, महिलाओं और युवाओं का मूड कैसा है और रिजल्ट कैसा आने वाला है। इसलिए पूरा विपक्ष दहशत में है। मैं देख रहा हूं कि कुछ लोग एजेंडा बेस्ड नैरेटिव चलाने की कोशिश कर रहे हैं। निराधार खबरें चला कर लोगों को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं।

क्रमांकविधानसभा क्षेत्रउम्मीदवार का नाम
1आलमनगरनरेन्द्र नारायण यादव
2बिहारीगंजनिरंजन कुमार मेहता
3सिहेंश्वर (अ.जा.)रमेश ऋषिदेव
4मधेपुराकविता साह
5सोनबरसा (अ.जा.)रेजाउल साद
6महिषीगुंजन साह
7कुशेश्वरस्थान (अ.जा.)अतिरेक कुमार
8बेनीपुरविनय कुमार चौधरी
9दरभंगा ग्रामीणईश्वर मंडल
10बहादुरपुरमदन साहनी
11गायघाटकोनाल सिंह
12मीनापुरअजय कुमार
13सकरा (अ.जा.)अमित कुमार
14कोठीअजीत कुमार
15कुचायकोटअमरेंद्र कुमार पांडेय
16भोरे (अ.जा.)सुनील कुमार
17हथुआरामसेवक सिंह
18बरौलीमंजुली सिंह
19जीरादईभीषम कुशवाहा
20रघुनाथपुरविकास कुमार सिंह उर्फ जीसू सिंह
21बड़हरियाइन्द्रदेव पटेल
22महाराजगंजहेम नारायण साह
23एकमाधुरन सिंह
24मांझीरंजीत सिंह
25परसाछोटे लाल राय
26वैशालीसिद्धार्थ पटेल
27राजापाकर (अ.जा.)महेंद्र राम
28महनारउमेश सिंह कुशवाहा
29कल्याणपुर (अ.जा.)महेश्वर हजारी
30वारिसनगरमांजरीक मृणाल
31समस्तीपुरअश्वमेध देवी
32मोरवाविद्यसागर सिंह निषाद
33सरायरंजनविजय कुमार चौधरी
34विभूतिपुररवीना कुशवाहा
35हसनपुरराज कुमार राय
36चेरिया बरियारपुरअभिषेक कुमार
37मटिहानीराजकुमार सिंह
38अलौली (अ.जा.)रामचंद्र सदा
39खगड़ियाबब्लू मंडल
40बेलदौरपन्ना लाल पटेल
41जमालपुरचंदन मंडल
42सूर्यगढ़ारामानन्द मंडल
43शेखपुरारंजीत कुमार सोनी
44बरबीघाकुमार पुष्पंजय
45अस्थावांजितेन्द्र कुमार
46राजगीर (अ.जा.)कौशल किशोर
47इस्लामपुररूहैल रंजन
48हिलसाकृष्ण मुरारी शरण उर्फ प्रेम मुखिया
49नालंदाश्रवण कुमार
50हरनौतहरिनारायण सिंह
51मोकामाअनंत सिंह
52फुलवारीशरीफ (अ.जा.)श्याम रजक
53मसौढ़ी (अ.जा.)अरुण मांझी
54संदेशराधा चरण साह
55जगदीशपुरभगवान सिंह कुशवाहा
56डुमरांवराहुल सिंह
57राजपुरसंतोष कुमार निराला

 

बिहार विधानसभा चुनाव : बीजेपी ने जारी की 71 उम्मीदवारों की लिस्ट

Share post:

Popular

More like this
Related

पंचतत्व में विलीन हुए एक्टर सतीश शाह

मुंबई (एजेंसी) (AKHANDBHARATHNKP.COM)। बॉलीवुड के सीनियर एक्टर सतीश शाह...

सरकार बनी तो वक्फ कानून को कूड़ेदान में फेंक देंगे : तेजस्वी

पटना (एजेंसी) (AKHANDBHARATHNKP.COM)। बिहार विधानसभा चुनाव के बीच विपक्षी...

Cyclone Montha : तेजी से आगे बढ़ रहा मोंथा चक्रवात

नई दिल्ली (एजेंसी) (AKHANDBHARATHNKP.COM)। आंध्र प्रदेश सरकार ने मोंथा...

थाईलैंड और कंबोडिया के बीच कराया समझौता : ट्रम्प

कुआलालंपुर (एजेंसी)(AKHANDBHARATHNKP.COM)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प रविवार सुबह मलेशिया...