मुंबई (एजेंसी) (AkhandBharatHNKP.Com)। दुर्गा पूजा के अवसर पर बॉलीवुड में भी इस पर्व की धूम रही। मुखर्जी परिवार ने हर साल की तरह इस बार भी खास आयोजन किया, जिसमें फिल्मी सितारों ने शिरकत की। नवरात्र के आठवें दिन यानी अष्टमी पर माता के पंडाल में लोगों ने खूब मस्ती की और भोग ग्रहण कर देवी मां का आशीर्वाद लिया।
मुंबई में हर साल आयोजित होने वाली नॉर्थ बॉम्बे सर्बोजनीन दुर्गा पूजा में श्रद्धा, परंपरा और बॉलीवुड की चमक का सुंदर संगम देखने को मिला। काजोल, रानी मुखर्जी, तनीषा मुखर्जी, अयान मुखर्जी इस बार अपने पिता और चाचा की जगह हर कार्यक्रम के अरेंजमेंट्स देखने में व्यस्त नजर आए। हर गेस्ट को इन्होंने अटेंड किया। रानी और काजोल इस कड़ी में सबसे आगे रहीं। दोनों की एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें ये ट्विंकल खन्ना के साथ दिख रही हैं। हर साल की तरह इस बार भी जया बच्चन दुर्गा पंडाल में पहुंचीं। हमेशा से अलग इस बार वो मुस्कुराती दिखीं और पैप्स को पोज देकर तस्वीरें भी क्लिक कराईं। सामने आई तस्वीर में आप जया बच्चन को लाल साड़ी में देख सकते हैं। वो काजोल को लाड करती नजर आ रही हैं। बता दें, जया बच्चन की हमेशा से मुखर्जी परिवार से काफी नजदीकियां रही हैं। रणबीर कपूर और अयान मुखर्जी की दोस्ती किसी से छिपी नहीं हैं। दोनों की गहरी दोस्ती वेकेशन से लेकर दुर्गा पंडाल में भी देखने को मिली। अयान मुखर्जी पहली बार अपने पिता के बिना, उनके निधन के बाद दुर्गा पूजा सेलिब्रेट कर रहे हैं और ऐसे में उनके जिगरी दोस्त का वहां आना उनके लिए किसी सपोर्ट से कम नहीं था।
29 सितंबर को अमेरिका से भारत लौटीं प्रियंका चोपड़ा भी मुखर्जी परिवार के दुर्गा पंडाल में पहुंचीं। उन्होंने पर्पल सूट कैरी किया था। अयान मुखर्जी और प्रियंका में भी अच्छी दोस्ती हैं। इसी के चलते एक्ट्रेस ने वहां पहुंचीं और देवी का आशीर्वाद लिया। वो पैप्स के सामने पोज देती भी नजर आईं। उनका सादगी भरा अवतार लोगों को भा गया। पीला कुर्ता-पजामा पहने अनुपम खेर भी इस गैदरिंग में शामिल हुए। उन्होंने देवी के दर्शन के बाद वहां मौजूद अपने फैंस से भी मुलाकात की और उनके साथ तस्वीरें क्लिक कराईं। साथ पैपराजी को भी पोज देते दिखे। काजोल की बेटी नीसा के करीबी दोस्त औरी भी इस कार्यक्रम का हिस्सा बने। उन्हें पीले कर्ते में स्पॉट किया गया। वैसा हर बॉलीवुड की गैदरिंग में औरी जरूर होते हैं और ऐसा ही इस बार भी हुआ। पैपराजी के बीच काफी पॉपुलर ओरी ने तस्वीरें क्लिक कराईं।
हर साल की तरह इस बार भी बिपाशा बसु दुर्गा पंडाल में पहुंचीं। उनके साथ उनकी बेटी देवी और पति करण सिंह ग्रोवर भी नजर आए। बिपाशा ने इस खास मौके के लिए लाल साड़ी कैरी की थी। वहीं गोद में नजर आई उनकी बेटी ने ऑरेंड ड्रेस कैरी की थी। साथ ही करण सिंह ग्रोवर व्हाइट आउटफिट में दिखे। मुखर्जी परिवार के सभी लोग मौजूद थे। काजोल की मां तनुजा, बहन तनीषा और बेटी नीसा देवगन भी नजर आईं। नीसा ने इस खास मौके के लिए ऑरेंज लहंगा कैरी किया था। तनीषा ने इस मौके पर व्हाइट और रेड बंगाली साड़ी कैरी की थी। नीसा और तनीषा दोनों ही तनुजा के साथ पोज देती दिखीं। एक्ट्रेस सुमोन चक्रवर्ती भी मुखर्जी फैमिली के काफी करीब हैं और वो हर साल दुर्गा पंडाल में पहुंचती हैं और वो इस साल भी पहुंचीं और उन्होंने धुनुची डांस भी किया। व्हाइट साड़ी में वो थिरकती नजर आईं। उनकी कई तस्वीरें वायरल हुई हैं।

