ब्रांडेड दवाओं पर ट्रम्प ने लगाया 100 % टैरिफ

      Date:

          वाशिंगटन (एजेंसी) (AkhandBharatHNKP.Com)। अमेरिकी प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रम्प ने ब्रांडेड या पेटेंटेड दवाई पर 100 % टैरिफ लगाने का ऐलान किया है। ये टैरिफ 1 अक्टूबर 2025 से लागू होगी। यह टैक्स उन कंपनियों पर नहीं लगेगा जो अमेरिका में ही दवा बनाने के लिए अपना प्लांट लगा रही हैं।
          बता दें कि भारत पर अमेरिकी राष्ट्रपति ने पहले ही 50 % टैरिफ लगाया है। ये टैरिफ 27 अगस्त से लागू हो चुकी है। कपड़े, जेम्स-ज्वेलरी, फर्नीचर, सी फूड जैसे भारतीय प्रोडक्ट्स का एक्सपोर्ट इससे महंगा हो गया है। हालांकि दवाओं को इस टैरिफ से बाहर रखा गया था। डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा- 1 अक्टूबर से हम ब्रांडेड या पेटेंटेड दवाई पर 100 % टैरिफ लगा देंगे, सिवाय उन कंपनियों के जो अमेरिका में अपना दवा बनाने वाला प्लांट लगा रही हैं।

          जेनरिक दवाओं पर भी लगा सकते हैं बैन

          जियोजित इनवेस्टमेंट्स लिमिटेड के चीफ इनवेस्टमेंट स्ट्रैटजिस्ट वीके विजयकुमार ने कहा- भारत, जो जेनेरिक दवाओं का एक्सपोर्टर है, उसे इससे ज्यादा असर नहीं होगा। लेकिन हो सकता है कि प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रम्प का अगला निशाना जेनेरिक दवाएं हों। इस फैसले का फार्मास्यूटिकल स्टॉक्स पर भावनात्मक असर पड़ सकता है।

          प्रधानमंत्री मोदी मेरे अच्छे दोस्त, ट्रेड बैरियर पर बात करूंगा : डोनाल्ड ट्रम्प

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              संजय पार्क में आवारा कुत्तों के हमले से 15 हिरणों की मौत, चार सस्पेंड

              अंबिकापुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के संजय पार्क...

              एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षर से तस्करी, 15 टन अवैध लकड़ी जब्त

              सूरजपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सूरजपुर में अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) शिवानी जायसवाल...