Friday, February 6, 2026

भारत अब आतंकी हमलों के बाद चुप नहीं रहता : प्रधानमंत्री

भारत अब पुरानी सोच से बाहर निकलकर तेजी से बढ़ रहा आगे

Date:

नई दिल्ली (एजेंसी) (AkhandBharatHNKP.Com)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत अब आतंकवादी हमलों के बाद चुप नहीं रहता बल्कि मुंहतोड़ जवाब देता है। उन्होंने साथ ही कहा कि भारत अब पुरानी सोच और मजबूरी से बाहर निकलकर दृढ़ विश्वास के साथ सुधारों की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है। नई दिल्ली में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने देश की प्रगति और आत्मविश्वास को रेखांकित किया। पीएम ने कहा कि भारत ने हर चुनौती को अवसर में बदला है और आज यह दुनिया की शीर्ष अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा कि पूर्व की सरकारें मजबूरी में सुधार करती थीं, अब हम उन्हें दृढ़ विश्वास के साथ करते हैं। अनजान दौर दुनिया के लिए अनिश्चित हो सकता है, लेकिन भारत के लिए यह अवसर है क्योंकि वह (भारत) हमेशा जोखिमों को सुधारों में बदलता रहा है। लेकिन हमने हर सुधार को दृढ़ता में और हर दृढ़ता को क्रांति में बदल दिया है। मोदी ने भारत की बदलती सुरक्षा नीति पर जोर देते हुए कहा कि अब देश आतंकवाद के खिलाफ चुप नहीं रहता। उन्होंने कहा, भारत अब आतंकवादी हमलों के बाद चुप नहीं रहता बल्कि हवाई हमलों, सर्जिकल स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर के जरिए मुंहतोड़ जवाब देता है।

चुनौतियों के बावजूद शानदार प्रदर्शन

प्रधानमंत्री ने भारत की आर्थिक प्रगति पर गर्व जताते हुए कहा कि देश ने वैश्विक चुनौतियों के बावजूद शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा, जब युद्ध विश्व स्तर पर सुर्खियां बन गए, तब भारत ने सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था के रूप में आगे बढ़ते हुए आलोचकों को गलत साबित कर दिया। आज भारत कमजोर 5 अर्थव्यवस्थाओं (फ्रेजाइल 5) से निकलकर दुनिया की शीर्ष 5 अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हो गया है। उन्होंने भारत की अडिग प्रगति को अनस्टॉपेबल करार देते हुए कहा आज जब दुनिया में भांति-भांति के रोड ब्लॉक हैं स्पीड ब्रेकर हैं तब अनस्टॉपेबल भारत की चर्चा बहुत स्वाभाविक है। हम न रुकेंगे और न ही थमेंगे। एक सौ चालीस करोड़ भारतीय पूरी गति के साथ एक साथ आगे बढ़ेंगे। प्रधानमंत्री ने भारत की आत्मनिर्भरता पर जोर देते हुए कहा, चिप से लेकर शिप तक भारत हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर और आत्मविश्वास से भरा हुआ है।

भारत-ब्रिटेन के संबंधों की नींव में लोकतंत्र : प्रधानमंत्री मोदी

Share post:

Popular

More like this
Related

उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने छात्राओं को बांटी साइकिल, कहा- खूब पढ़ो, खूब बढ़ो

कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय,...