महापौर ने मोर संगवारी कमल को ईमानदारी के लिए किया सम्मानित

      Date:

          कोरबा( AkhandBharatHNKP.Com) । मोर संगवारी योजना में काम करने वाले कमल किशोर नेवले को महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने उनकी ईमानदारी के लिए सम्मानित किया ।

          एसईसीएल सुरा कछार बाकी मोगरा में सब रीजनल मैनेजर के पद पर पदस्थ राजकुमार मंडल का पर्स उनकी जेब से कहीं गिर गया था । वह पर्स कमल किशोर को मिला , पर्स के अंदर ना तो पता संबंधी कोई जानकारी थी और ना ही मोबाइल नंबर , ड्राइविंग लाइसेंस था और नगद दस हजार रुपये  थे ।  कमल किशोर ने ड्राइविंग लाइसेंस के आधार पर उनका पता लगाना चाहा किंतु वर्तमान में उनका एड्रेस चेंज हो चुका था , काफी कोशिश कर उनसे संपर्क किया और पर्स लौटाया ।

          महापौर श्रीमती संजू देवी के संज्ञान में जब यह बात आई तो उन्होंने कमल किशोर को बुलाकर सम्मानित किया उनकी ईमानदारी की प्रशंसा की तथा उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              संजय पार्क में आवारा कुत्तों के हमले से 15 हिरणों की मौत, चार सस्पेंड

              अंबिकापुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के संजय पार्क...

              एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षर से तस्करी, 15 टन अवैध लकड़ी जब्त

              सूरजपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सूरजपुर में अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) शिवानी जायसवाल...