मुख्यमंत्री का महिलाओं ने जताया आभार

      महतारी वंदन योजना राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से संबल बना रही है

      Date:

          सक्ती( अखंड भारत, हमारे न्यूज़ की पहचान ) मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा राज्य में लागू की गई महतारी वंदन योजना राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से संबल बना रही है। यह योजना प्रदेश में महिला सशक्तिकरण की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इस योजना की सराहना अनेक जरूरतमंद महिलाओं के अलावा आंगनबाड़ी केन्द्र के कर्मचारियों ने भी मुक्त कंठ से इसकी प्रशंसा की है। जिले में महिलाओं द्वारा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाले छत्तीसगढ़ सरकार के प्रति विनम्र आभार व्यक्त करते हुए उन्हें हृदय से आभार व्यक्त किया है। सक्ती जिले के ग्राम अड़भार की रहने वाली श्रीमती ममता रात्रे ने मिलने वाली राशि को जरूरतमंद महिलाओं के लिए मुश्किल वक्त का सहारा बताया। उन्होने कहा कि समाज के निम्न एवं मध्यम वर्ग की अनेक महिलाएं जिन्हे अपने जरूरी तथा अनेक छोटे-बड़े आवश्यकताओं के लिए परेशान होना पड़ता था। उन्हें प्रदेश सरकार के द्वारा महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना लागू हो जाने से प्रतिमाह 1000 रुपए खाते में जमा हो जाने से बहुत सुविधा हो रही है और अब महिलाओं को अपनी छोटी-बड़ी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए आसानी से पैसा उपलब्ध हो जा रहा है।

          श्रीमती ममता रात्रे ने बताया की उनके पति का नाम सतीष रात्रे है और वे खेती किसानी का कार्य करते हैl उन्होंने बताया की उनके द्वारा फरवरी 2024 में महतारी वंदन योजना का फॉर्म आंगनबाड़ी केंद्र अड़भार 3 में भरी थी l जिसके तहत प्रतिमाह एक-एक हजार रुपए की किस्त प्राप्त हो रही है l जिसका उपयोग उनके द्वारा अपने घर के सामान्य खर्च तथा अपने बच्चो की पढाई लिखाई के लिए कर रही है जो उन्हें सशक्त और मजबूत बनाने में सहयोगी सिद्ध हो रही है उन्होंने प्रसन्नचित होकर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को इस योजना का लाभ दिलाने के लिए धन्यवाद दिया है

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              संजय पार्क में आवारा कुत्तों के हमले से 15 हिरणों की मौत, चार सस्पेंड

              अंबिकापुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के संजय पार्क...

              एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षर से तस्करी, 15 टन अवैध लकड़ी जब्त

              सूरजपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सूरजपुर में अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) शिवानी जायसवाल...