योजनाओं का लाभ उठाकर समस्याओं का करें समाधान : मंत्री लखनलाल देवांगन

      Date:

      • कटघोरा ब्लॉक के धनरास में सुशासन तिहार का शुभारंभ, जनसमस्या निवारण शिविर में 332 आवेदन प्राप्त, 103 का मौके पर निराकरण

      कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। जिले में सुशासन तिहार की शुरुआत कटघोरा ब्लॉक के ग्राम पंचायत धनरास से हुई, जहां पहले ही दिन जनसमस्या निवारण शिविर में ग्रामीणों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली। तेज गर्मी के बावजूद बड़ी संख्या में लोग शिविर में पहुंचे और अपनी समस्याएं दर्ज कराईं। यह तिहार 1 मई से 10 जून तक आयोजित किया जा रहा है।

          सुशासन तिहार

          शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने लोगों को शासन की योजनाओं की जानकारी दी और पात्र हितग्राहियों को उनका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान कुल 332 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 103 का मौके पर ही निराकरण कर दिया गया। कृषि, मत्स्य, समाज कल्याण, पंचायत, राजस्व, खाद्य और सहकारिता विभाग ने कई हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ भी प्रदान किया।

          सुशासन तिहार

          कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे प्रदेश के वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि सरकार का उद्देश्य सुशासन तिहार के माध्यम से लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना और उन्हें योजनाओं की सही जानकारी देना है। उन्होंने बताया कि जिले में कुल 37 शिविर लगाए जाएंगे, जहां ग्रामीण आसानी से आवेदन देकर अपनी समस्याओं का समाधान पा सकते हैं। विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का अवलोकन मंत्री देवांगन ने किया। शिविर में प्रभारी कलेक्टर आशुतोष पांडे, जिला पंचायत सीईओ दिनेश नाग, अपर कलेक्टर देवेंद्र पटेल, एसडीएम तन्मय खन्ना सहित कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

          https://dprcg.gov.in/post/1777647328/Raipur-Take-advantage-of-the-schemes-and-get-your-problems-resolved-by-submitting-applications-Minister-Shri-Lakhanlal-Devangan

          गरीबों को दी जा रही सुविधाएं

          मंत्री देवांगन ने केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का जिक्र करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गरीबों को मुफ्त राशन, नल कनेक्शन, किसान सम्मान निधि और आवास जैसी सुविधाएं दी जा रही हैं। वहीं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार भी धान बोनस, प्रति एकड़ 21 क्विंटल खरीदी, रामलला दर्शन, सरस्वती साइकिल योजना और महतारी वंदन योजना जैसी योजनाओं से लोगों को लाभ पहुंचा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि सुशासन तिहार के दौरान मुख्यमंत्री किसी भी गांव में अचानक पहुंचकर योजनाओं की जमीनी हकीकत का जायजा ले सकते हैं।

          अधिक से अधिक संख्या में शिविरों में शामिल होने की अपील

          कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल ने इसे ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान का प्रभावी माध्यम बताया और लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शिविरों में शामिल होने की अपील की। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह ने कहा कि एक ही जगह सभी विभागों की मौजूदगी से ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी और लाभ लेने में आसानी होती है। जनपद सदस्य झूल बाई गोविंद ने भी शिविर की सराहना की। इस दौरान कई हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ भी दिया गया। इनमें 100 दिन का रोजगार पूरा करने पर जॉब कार्ड, 7 लोगों को नया राशन कार्ड, 3 हितग्राहियों को केसीसी ऋण चेक, ऋण पुस्तिका, कृषि सिंचाई पंप, उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन, मत्स्य पालन के लिए जाल और आइस बॉक्स वितरित किए गए।

          श्रमिकों के बिना विकास अधूरा : मंत्री लखनलाल देवांगन

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              नक्सलियों ने किया आईईडी ब्लास्ट, डीआरजी के 3 जवान घायल

              जगदलपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। कांकेर-नारायणपुर बॉर्डर पर शनिवार को नक्सलियों द्वारा लगाए...

              जिले में डिजिटल जनगणना की शुरुआत, घर-घर सर्वे जारी

              कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। जिले में जनगणना-2027 के तहत डिजिटल जनगणना...