राज्योत्सव : ऊर्जा की धुरी छत्तीसगढ़ की थीम पर बनी ऊर्जा विभाग की प्रदर्शनी

      प्रधानमंत्री बिजली घर योजना पर विशेष रूचि

      Date:

          राज्योत्सव

          राज्योत्सवरायपुर (AKHANDBHARATHNKP.COM)। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने पर रजत जयंती के अवसर पर आयोजित राज्योत्सव में ऊर्जा विभाग की झांकी लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। प्रधानमंत्री सूर्य घर बिजली योजना में लोगों की विशेष रुचि है। इस योजना के तहत लोगों को सूर्य के प्रकाश से बिजली बनाने की सुविधा मिलेगी, जिससे पर्यावरण सुरक्षित रहेगा और लोगों को मुफ्त बिजली मिलेगी।

          https://dprcg.gov.in/post/1762013357/Raipur-State-Festival-Chhattisgarh-Energy-Department-s-exhibition-based-on-the-theme-of-Chhattisgarh-the-hub-of-energy
          प्रदर्शनी में बिजली से होने वाली संभावित दुर्घटनाओं के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है। क्विज और कठपुतली के माध्यम से भी लोगों को इस योजना के बारे में जानकारी दी जा रही है। आदर्श ग्राम, आदर्श सोलर ग्राम और आदर्श सोलर शहर की मॉडल प्रस्तुति भी प्रदर्शित की गई है। केंद्र और राज्य सरकार की सब्सिडी योजनाओं की जानकारी बैनर, पोस्टर और पंपलेट के माध्यम से लोगों को दी जा रही है। ऊर्जा विभाग के ऐप मोर बिजली के माध्यम से बिजली विभाग की 36 प्रकार की सुविधाएं मोबाइल पर उपलब्ध कराई गई हैं। धरसिवा ब्लॉक के ग्राम टाडा के पेमेन्द्र साहू ने बताया कि प्रधानमंत्री सूर्य घर बिजली योजना से लोगों को मुक्त बिजली मिलेगी और पर्यावरण सुरक्षित रहेगा। अभनपुर के प्रकाश कुंभकार, राजीव पटेल और कुलेश्वर साहू ने भी इस योजना को लोकहितकारी योजना बताया।

          प्रधानमंत्री मोदी ने किया नए विधानसभा भवन का उद्घाटन

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              संजय पार्क में आवारा कुत्तों के हमले से 15 हिरणों की मौत, चार सस्पेंड

              अंबिकापुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के संजय पार्क...

              एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षर से तस्करी, 15 टन अवैध लकड़ी जब्त

              सूरजपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सूरजपुर में अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) शिवानी जायसवाल...