Sunday, October 26, 2025

राष्ट्रपति ने अंबिकापुर के डॉ. ललित शुक्ला को किया सम्मानित

आदि कर्मयोगी अभियान राष्ट्रीय कॉनक्लेव 2025, उत्कृष्ट राज्य मास्टर ट्रेनर का मिला पुरस्कार

Date:

रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय, नई दिल्ली द्वारा आयोजित राष्ट्रीय कॉनक्लेव 2025 में सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास अम्बिकापुर के डॉ. ललित शुक्ला को उत्कृष्ट राज्य मास्टर ट्रेनर (आदि कर्मयोगी अभियान) के रूप में सम्मानित किया गया। यह सम्मान राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के करकमलों से विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित समारोह में प्रदान किया गया।

https://dprcg.gov.in/post/1760787046/Raipur-Adi-Karmayogi-Abhiyan-National-Conclave-2025
यह सम्मान उन्हें धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत चलाए जा रहे आदि कर्मयोगी अभियान में उनके उत्कृष्ट कार्यों, प्रशिक्षण एवं जनजातीय नेतृत्व को सशक्त बनाने के उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया। भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा 10 जुलाई 2025 को आरंभ किए गए आदि कर्मयोगी अभियान का उद्देश्य भारत में जनजातीय समाज के लिए एक मजबूत, उत्तरदायी और सहभागी शासन प्रणाली विकसित करना है। इसे विश्व के सबसे बड़े जनजातीय नेतृत्व आंदोलन के रूप में परिकल्पित किया गया है, जो कैडर आधारित मॉडल और अंतर-विभागीय अभिसरण पर केंद्रित है। इस अभियान के माध्यम से आदिवासी समुदायों के अंतिम छोर तक शासन, योजनाओं और सेवाओं की प्रभावी पहुंच सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखा गया है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने छत्तीसगढ़ को किया सम्मानित

Share post:

Popular

More like this
Related

पंचतत्व में विलीन हुए एक्टर सतीश शाह

मुंबई (एजेंसी) (AKHANDBHARATHNKP.COM)। बॉलीवुड के सीनियर एक्टर सतीश शाह...

सरकार बनी तो वक्फ कानून को कूड़ेदान में फेंक देंगे : तेजस्वी

पटना (एजेंसी) (AKHANDBHARATHNKP.COM)। बिहार विधानसभा चुनाव के बीच विपक्षी...

Cyclone Montha : तेजी से आगे बढ़ रहा मोंथा चक्रवात

नई दिल्ली (एजेंसी) (AKHANDBHARATHNKP.COM)। आंध्र प्रदेश सरकार ने मोंथा...

थाईलैंड और कंबोडिया के बीच कराया समझौता : ट्रम्प

कुआलालंपुर (एजेंसी)(AKHANDBHARATHNKP.COM)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प रविवार सुबह मलेशिया...