Saturday, February 7, 2026

आंध्र प्रदेश : वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़, 9 की मौत

अचानक भीड़ बढऩे से हुआ हादसा, मृतकों में ज्यादातर महिलाएं

Date:

वेंकटेश्वर मंदिरश्रीकाकुलम (एजेंसी) (AKHANDBHARATHNKP.COM)। आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम स्थित काशीबुग्गा वेंकटेश्वर मंदिर में शनिवार को एकादशी के दौरान भगदड़ मचने से 9 लोगों की मौत हो गई। हादसे में कई लोग घायल हैं। रेलिंग गिरने की वजह से हादसा हुआ। घायल श्रद्धालुओं को अस्पताल ले जाया गया है। अधिकारियों को आशंका है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। मरने वालों में ज्यादातर महिलाएं हैं।
भगदड़ के कई वीडियो सामने आए हैं,जिसमें मंदिर की सीढिय़ों पर लोगों की भारी भीड़ दिखाई दी। इनमें महिलाएं, बच्चें और कई बुजुर्ग भी थे। लोग भीड़ से दबने लगे थे। महिलाएं और बच्चे बाहर निकलने के लिए चीखते-चिल्लाते दिखे। कई तो अपनी जान बचाने के लिए लोगों के ऊपर चढ़कर निकलते दिखे। वहीं, हादसे ही बाद के वीडियो में लोग भीड़ में दबी महिलाओं और बच्चों को बाहर निकालते दिखे। महिलाएं भगदड़ वाली जगह पर इधर-उधर बेसुध पड़ी दिखाई दीं। लोगों ने भीड़ में से महिलाओं को उनके हाथ-पैर पकड़कर खींचते दिखाई दिए। घायलों और मृतकों की संख्या के बारे में स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। कुछ घायलों की हालत गंभीर है, जिस वजह से मृतकों का आंकड़ा और अधिक बढ़ सकता है। फिलहाल मौके पर एम्बुलेंस भी पहुंच गई हैं और घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। मौके पर पुलिस की टीम भी पहुंच गई है। राहत और बचाव का काम किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक मंदिर को करीब डेढ़ साल पहले ही पांडा नाम के भक्त ने बनाया था।

मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने जताई चिंता

आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू ने इस घटना पर शोक व्यक्त किया है। सीएम ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, ‘श्रीकाकुलम जिले के काशीबुग्गा स्थित वेंकटेश्वर मंदिर में हुई भगदड़ की घटना से गहरा सदमा पहुंचा है। इस दुखद घटना में श्रद्धालुओं की मृत्यु अत्यंत हृदयविदारक है। मैं मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। मैंने अधिकारियों को घायलों का शीघ्र और उचित उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। मैंने स्थानीय अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से अनुरोध किया है कि वे घटनास्थल का दौरा करें और राहत कार्यों का निरीक्षण करें। ‘

आंध्र प्रदेश : यात्री बस से टकराई बाइक, लगी आग, 20 यात्रियों की मौत

Share post:

Popular

More like this
Related

उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने छात्राओं को बांटी साइकिल, कहा- खूब पढ़ो, खूब बढ़ो

कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय,...