संसद में यात्री ट्रेनों की सुविधाएं बढ़ाने सांसद ज्योत्सना ने उठाया मुद्दा

      गेवरा रोड से बंद ट्रेनों व कोरबा से नए ट्रेनों को चलाने रेल मंत्री से की मांग

      Date:

          कोरबा ( अखंड भारत हमारे न्यूज़ की पहचान ) कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत ने सोमवार को संसद के मानसून बजट सत्र के दौरान कोरबा संसदीय क्षेत्र की रेल सुविधाओं को लेकर शून्य काल में मुद्दा उठाया और बंद पड़ी ट्रेनों और नई ट्रेनों को चलाने के साथ-साथ यात्री ट्रेनों और स्टेशनों का कार्य प्रगति से कराए जाने को लेकर सवाल उठाए।

          कोरबा रेलवे स्टेशन का प्लेटफार्म
          कोरबा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म में खड़ी ट्रेन ।

          कोरबा संसदीय क्षेत्र के रेलवे स्टेशनों में सुविधा बढ़ाने को लेकर बार-बार अवगत कराने के बाद भी इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। कोरबा संसदीय क्षेत्र का दूसरा हिस्सा एमसीबी जिले में भी यात्री सुविधाओं को लेकर ज्ञापन सौंपे गए हैं, जिसमें प्रमुख रूप से अंबिकापुर से दिल्ली तक सप्ताह में एक दिन ट्रेन चलाई जा रही है जिसे कम से कम तीन दिन किया जाए, रायपुर-अंबिकापुर ट्रेन का स्टापेज बढ़ाने के साथ-साथ इस ट्रेन को रात्रि के साथ-साथ सुबह भी चलाया जाए, अंबिकापुर-दुर्ग यात्री ट्रेन को नागपुर तक चलाये जाने की आवश्यकता है। बहुरीडांड जंक्शन से अंबिकापुर तक डबल लाइन का कार्य को स्वीकृति प्रदान की जाए।

          कोरबा से खाटू श्यामजी व राउरकेला,तिरुपति तक
          ट्रेन चलाने की मांग

          नई यात्री ट्रेनों को चलाने के संबंध में सांसद ने कहा कि बीकानेर-कोरबा-बीकानेर द्विसाप्ताहिक खाटू श्यामजी एक्सप्रेस व्हाया चुरू, फतेहपुर शेखावटी, रींगस, जयपुर, कोटा, कटनी एवं बिलासपुर, कोरबा-राउरकेला-कोरबा इंटरसिटी एक्सप्रेस व्हाया चांपा बाईपास, कोरबा से रायगढ़ रूट पर ट्रेन चलाई जाए, तिरूपति-बिलासपुर-तिरूपति को विस्तार कोरबा तक किया जाए जो बिलासपुर में लगभग 32 घंटे तक खड़ी रहती है, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस का गेवरारोड/कोरबा तक विस्तार किया जाए

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              संजय पार्क में आवारा कुत्तों के हमले से 15 हिरणों की मौत, चार सस्पेंड

              अंबिकापुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के संजय पार्क...

              एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षर से तस्करी, 15 टन अवैध लकड़ी जब्त

              सूरजपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सूरजपुर में अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) शिवानी जायसवाल...