सऊदी अरब में हुए सड़क हादसे में हैदराबाद के एक ही परिवार के 18 सदस्यों की मौत

      3 पीढिय़ां एक साथ हुईं खत्म, वहीं दफनाए जाएंगे 45 भारतीयों के शव

      Date:

          हैदराबाद (एजेंसी) (AkhandBharatHNKP.Com)। सोमवार को सऊदी अरब के मदीना के पास हुए सड़क हादसे में 42 भारतीयों की मौत हो गई थी। बता दें कि इस हादसे में हैदराबाद के एक ही परिवार के 18 सदस्यों की मौत हुई है। दुर्घटना के समय सभी यात्री गहरी नींद में थे। तेलंगाना मंत्रिमंडल ने फैसला लिया है कि मारे गए लोगों को उनके धार्मिक रीति-रिवाजों के मुताबिक सऊदी अरब में ही दफनाया जाएगा। हर पीडि़त परिवार से दो लोग अंतिम संस्कार में शामिल होने सऊदी अरब भेजे जाएंगे।
          इस हादसे में शोएब नाम का शख्स बचकर बाहर निकल गया। हालांकि घायल होने की वजह से अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। शुरुआती रिपोर्टों में इनमें से ज्यादातर श्रद्धालु हैदराबाद के हैं। बताया जा रहा है कि कुल 54 यात्रियों को बस में जाना था लेकिन उनमें से कुछ बस में नहीं चढ़े। 15 दिन की इस यात्रा में एक हफ्ता मक्का और एक हफ्ता मदीना में रहते हैं लेकिन किसे पता था कि एक हफ्ते की मक्का यात्रा के बाद यात्रियों को मदीना का दीदार नहीं होगा। बस मक्का से मदीना जा रही थी हज यात्री मक्का में अपने पवित्र अनुष्ठान पूरे करने के बाद मदीना जा रहे थे।

          सऊदी से तीर्थयात्रियों के शव वापस नहीं भेजे जाते

          जानकारी के अनुसार हज या उमरा यात्रा शुरू करने से पहले तीर्थयात्रियों को एक डिक्लेरेशन फॉर्म पर साइन कराने पड़ते हैं। इसमें क्लियर लिखा होता है कि अगर सऊदी अरब की जमीन पर (मक्का, मदीना या कहीं भी) तीर्थ यात्री की मौत होती है, तो शव को वहीं दफनाया जाएगा। वहीं, भारत सरकार के मुताबिक अगर किसी गैर-तीर्थयात्री भारतीय की सऊदी में मौत होती है। तब मृतक के कानूनी उत्तराधिकारियों की इच्छानुसार शव को भारत लाया जा सकता है या सऊदी अरब में दफनाया जा सकता है।

          मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने जताया दुख

          मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने सऊदी अरब में भारतीय तीर्थयात्रियों से जुड़ी दुखद बस दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया था। घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को दुर्घटना के बारे में विस्तृत जानकारी इक_ा करने और यह पता लगाने का निर्देश दिया कि तेलंगाना के कितने लोग प्रभावित हुए हैं। उन्होंने उन्हें केंद्रीय विदेश मंत्रालय और सऊदी दूतावास के अधिकारियों से संपर्क स्थापित करने की सलाह दी और जरूरत पडऩे पर तुरंत राहत उपाय करने पर जोर दिया।

          छत्तीसगढ़ : नक्सलियों का मास्टरमाइंड हिड़मा के मारे जाने की खबर

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              संजय पार्क में आवारा कुत्तों के हमले से 15 हिरणों की मौत, चार सस्पेंड

              अंबिकापुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के संजय पार्क...

              एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षर से तस्करी, 15 टन अवैध लकड़ी जब्त

              सूरजपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सूरजपुर में अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) शिवानी जायसवाल...