अंधविश्वास के भेंट चढ़ा परिवार: दो युवकों की मौत, चार की हालत गंभीर

      Date:

          सक्ती. सक्ती जिले के तांदुलडीह गांव में अंधविश्वास का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक ही परिवार के दो युवकों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य सदस्य गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं। यह घटना बुधवार को गांववालों की सूचना पर पुलिस के पहुंचने पर उजागर हुई।

          जानकारी के अनुसार, तांदुलडीह गांव में एक परिवार के छह सदस्य कई दिनों से घर में बंद थे और वे बाहर नहीं आ रहे थे। गांववालों को जब अनहोनी का शक हुआ, तो उन्होंने डायल 112 को सूचना दी। जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दरवाजा खटखटाया, तो परिवार के सदस्यों ने दरवाजा खोला। पुलिस ने देखा कि दो युवक बेहोश पड़े हैं। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

          मृतक युवकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि परिवार के सदस्य पिछले कई दिनों से एक बाबा की फोटो लेकर साधना कर रहे थे, जिसमें तीन लड़के, दो युवतियां और उनकी मां शामिल थीं। साधना के दौरान परिवार के लोग खाली पेट रह रहे थे और खुद को घर में बंद कर रखा था।

          घटना के बाद, अस्पताल में भर्ती चार सदस्यों में से दो विक्षिप्तों की तरह व्यवहार कर रहे हैं। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस की पंचनामा कार्रवाई जारी है, और पीएम रिपोर्ट एवं परिजनों के बयान के आधार पर इस मामले की सच्चाई सामने आने की उम्मीद है।

          इस घटना ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है, और लोगों में अंधविश्वास के प्रति चिंता बढ़ गई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस अंधविश्वास की शुरुआत कैसे हुई और परिवार के सदस्यों ने ऐसी खतरनाक साधना का सहारा क्यों लिया।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              संजय पार्क में आवारा कुत्तों के हमले से 15 हिरणों की मौत, चार सस्पेंड

              अंबिकापुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के संजय पार्क...

              एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षर से तस्करी, 15 टन अवैध लकड़ी जब्त

              सूरजपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सूरजपुर में अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) शिवानी जायसवाल...