पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर गिराया बम, 10 की मौत 4 घायल

      Date:

          काबुल (एजेंसी) (AkhandBharatHNKP.Com)। सोमवार की देर रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के नागरिकों को निशाना बनाकर बमबारी की जिसमें 9 बच्चों सहित 10 लोगों की मौत हो गई है। बता दें कि पाकिस्तान की सेना ने अफगानिस्तान में घुसपैठ कर सोमवार की देर रात को हमले को अंजाम दिया है।
          अफगानिस्तार सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने मंगलवार को बताया कि इन हमलों में 9 बच्चों और एक शख्स की मौत हो गई। अफगान सरकार के प्रवक्ता ने एक्स पर पोस्ट में कहा कि बीती रात करीब 12 बजे खोस्त प्रांत के गोरबुज जिले के मुगलगई इलाके में पाकिस्तानी हमलावर सैन्यबलों ने एक घर पर बमबारी की। इस हमले में एक स्थानीय नागरिक वलीयत खान की मौत हो गई। साथ ही पांच लड़के और चार लड़कियों की मौत हो गई। जबीहुल्लाह मुजाहिद ने एक अन्य पोस्ट में कहा कि कुनार और पक्तिका इलाकों में भी पाकिस्तान की ओर से एयरस्ट्राइक की गई है। इन हमलों में चार नागरिक घायल हुए हैं। अफगानिस्तान में अमेरिका के पूर्व राजदूत जालमे खलीलजाद ने पाकिस्तान की ओर से किए गए हमले में मारे गए लोगों के लिए शोक जताया। खलीलजाद ने कहा कि नागरिकों की हत्या और व्यापक युद्ध का जोखिम उठाना पाकिस्तान और अफगानिस्तान की दिक्कतों का हल नहीं है। उन्होंने कहा कि धैर्यपूर्ण और यथार्थवादी कूटनीति एक बेहतर विकल्प है। पूर्व राजदूत जालमे खलीलजाद ने बताया कि ऐसी खबरें हैं कि तुर्किए का एक प्रतिनिधिमंडल इस्लामाबाद और काबुल का दौरा करेगा ताकि दोनों देशों के बीच समझौता कराया जा सके।

          दिल्ली क्राइम ब्रांच ने पकड़ा पाकिस्तान से भेजे गए हथियार

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              संजय पार्क में आवारा कुत्तों के हमले से 15 हिरणों की मौत, चार सस्पेंड

              अंबिकापुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के संजय पार्क...

              एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षर से तस्करी, 15 टन अवैध लकड़ी जब्त

              सूरजपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सूरजपुर में अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) शिवानी जायसवाल...