रेलवे ने रद्द 12 पैसेंजर व मेमू ट्रेनों को किया बहाल, 11 से 27 अप्रैल के बीच 10 पैसेंजर ट्रेनें निरस्त

      Date:

      बिलासपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (एसईसीआर) ने यात्रियों को बड़ी राहत देते हुए 8 से 10 अप्रैल के बीच निरस्त की गई 12 पैसेंजर और मेमू ट्रेनों का संचालन पुन: बहाल कर दिया है। इस निर्णय से रायपुर, गेवरारोड, बिलासपुर, रायगढ़, झारसुगुड़ा और गोंदिया रूट के हजारों यात्रियों को सुविधा मिलेगी।

          दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे

          रेलवे प्रशासन के अनुसार अकलतरा स्टेशन पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी और नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते इन ट्रेनों को अस्थायी रूप से रद्द किया गया था। अब कार्य की स्थिति को देखते हुए सभी ट्रेनों को उनके निर्धारित समय पर पुन: संचालित किया जाएगा। वहीं ग्रीष्मकालीन सीजन में ट्रेनों में बढ़ती भीड़ और लंबी वेटिंग को देखते हुए रेलवे ने समर स्पेशल ट्रेनों का संचालन भी शुरू किया है। पटना-चर्लपल्ली-पटना समर स्पेशल ट्रेन 8 अप्रैल से 27 मई तक 15-15 फेरों के लिए चलाई जाएगी। गाड़ी संख्या 03253 पटना से प्रत्येक सोमवार और बुधवार को रवाना होगी, जबकि वापसी में 03254 और 03255 निर्धारित दिनों में चर्लपल्ली से चलेगी। 22 कोच वाली यह ट्रेन बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग और गोंदिया सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर ठहरेगी। इसी क्रम में तिरुपति-रक्सौल-तिरुपति स्पेशल ट्रेन भी 13 अप्रैल से संचालित होगी। यह ट्रेन कुल 7 फेरों के लिए चलाई जाएगी और बिलासपुर जोन के प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव देगी, जिससे यात्रियों को कंफर्म बर्थ मिलने में सुविधा होगी।

          दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे

          यात्रियों के दबाव के बाद लिया गया फैसला

          भीषण गर्मी के बीच ट्रेनों के निरस्तीकरण से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। दैनिक रेलयात्री संघ ने इस पर नाराजगी जताते हुए रेलवे प्रशासन से ट्रेनों को बहाल करने की मांग की थी। इसके बाद रेलवे ने यात्री सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया।

          10 पैसेंजर ट्रेनें रहेंगी निरस्त

          हालांकि, बिलासपुर रेलवे जोन की 10 पैसेंजर ट्रेनें 11 अप्रैल से 27 अप्रैल के बीच अलग-अलग तिथियों में निरस्त रहेंगी। इसके चलते रायगढ़, कोरबा और गेवरा रोड से बिलासपुर व रायपुर आने-जाने वाले यात्रियों को असुविधा हो सकती है। इसके अलावा छत्तीसगढ़, गोंडवाना और समता एक्सप्रेस भी 27 अप्रैल तक अलग-अलग दिनों में प्रभावित रहेंगी।

          वैकल्पिक व्यवस्था भी लागू

          यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने वैकल्पिक व्यवस्था के तहत कोरबा-रायपुर-कोरबा हसदेव एक्सप्रेस (18250/18249 एवं 18252/18251) को 16 से 27 अप्रैल तक कोरबा-बिलासपुर-कोरबा के बीच पैसेंजर ट्रेन के रूप में संचालित करने का निर्णय लिया है। रेलवे प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बहाल की गई सभी ट्रेनें अपने निर्धारित समय पर ही चलेंगी तथा यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              दैनिक वेतनभोगियों के नियमितीकरण पर हाईकोर्ट सख्त, 4 माह में निर्णय के निर्देश

              बिलासपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के नियमितीकरण...

              33/11 केवी नवनिर्मित विद्युत उपकेंद्र का मंत्री देवांगन ने किया लोकार्पण

              रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। वाणिज्य, उद्योग, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम...