जम्मू-कश्मीर में सेना की गाड़ी 400 फीट गहरी खाई में गिरी, 10 जवान शहीद

      Date:

      • 11 जवान घायल, एयरलिफ्ट कर उधमपुर अस्पताल भेजा गया

          नई दिल्ली (एजेंसी)। जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में सेना के 10 जवानों की शहादत हो गई, जबकि 11 अन्य घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब सेना का एक वाहन भद्रवाह-चंबा इंटरस्टेट रोड पर खन्नी टॉप के पास अनियंत्रित होकर करीब 400 फीट गहरी खाई में जा गिरा।

          जम्मू-कश्मीरसेना के अधिकारियों के अनुसार, वाहन में कुल 21 जवान सवार थे, जो डोडा से ऊपरी पोस्ट की ओर जा रहे थे। दुर्घटना की सूचना मिलते ही सेना और स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उधमपुर स्थित कमांड अस्पताल में एयरलिफ्ट किया गया। व्हाइट नाइट कोर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी बयान में कहा कि खराब मौसम और खतरनाक पहाड़ी इलाके से गुजरते समय यह दुर्भाग्यपूर्ण हादसा हुआ। वाहन ऑपरेशन के लिए सैनिकों को ले जा रहा था, इसी दौरान वह सड़क से फिसल गया, जिसमें कई जवान घायल हुए और कुछ ने अपनी जान गंवाई।

          घायलों का कराया जा रहा बेहतर इलाज 

          केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुर्घटना में शहीद हुए वीर जवानों के परिजनों के प्रति उनकी गहरी संवेदना है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी दुख प्रकट करते हुए कहा कि घायलों को बेहतर से बेहतर इलाज मुहैया कराया जा रहा है।

          उपराज्यपाल ने जताया दुख

          इस हादसे पर जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने गहरा दुख जताया। उन्होंने कहा कि इस दुखद घड़ी में पूरा देश शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़ा है। उन्होंने घायलों को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शहीद जवानों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने त्वरित बचाव और निकासी अभियान की भी सराहना की। वहीं कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने इसे अत्यंत दुखद घटना बताते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की।

          Jammu Kashmir : सीआरपीएफ की गाड़ी 200 फीट गहरी खाई में गिरी, 3 जवानों की मौत, 15 घायल

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              संजय पार्क में आवारा कुत्तों के हमले से 15 हिरणों की मौत, चार सस्पेंड

              अंबिकापुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के संजय पार्क...

              एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षर से तस्करी, 15 टन अवैध लकड़ी जब्त

              सूरजपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सूरजपुर में अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) शिवानी जायसवाल...