एक दिन पहले बहाल की गई 10 ट्रेनों को पुनः किया रद्द, कोरबा के रेल यात्रियों को ज्यादा परेशानी

      Date:

      कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर जोन में ट्रेनों के संचालन को लेकर एक बार फिर असमंजस की स्थिति बन गई है। पहले जिन ट्रेनों को रद्द किया गया था, उन्हें भीषण गर्मी के मद्देनज़र यात्रियों की सुविधा के लिए बहाल किया गया, लेकिन अगले ही दिन रेलवे प्रशासन ने 10 ट्रेनों को पुन: रद्द करने का निर्णय ले लिया। अचानक लिए गए इस फैसले से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, वहीं वैकल्पिक व्यवस्था नहीं होने से नाराजगी भी बढ़ रही है।

          रेलवे प्रशासन के अनुसार बिलासपुर-झारसुगड़ा रेलखंड के बीच चौथी लाइन को अकलतरा रेलवे स्टेशन से जोडऩे का कार्य 11 से 18 अप्रैल तक किया जाएगा। इसके चलते बिलासपुर से रायगढ़, गेवरा रोड तथा कोरबा से रायपुर के बीच संचालित 10 लोकल व मेमू पैसेंजर ट्रेनों को इस अवधि में रद्द किया गया है। इस तरह कुल 14 ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। इसके अलावा गोंदिया-झारसुगड़ा-गोंदिया जेडी पैसेंजर को आंशिक रूप से संचालित किया जाएगा, जबकि कोरबा-रायपुर के बीच चलने वाली हसदेव एक्सप्रेस को कोरबा से बिलासपुर के बीच पैसेंजर के रूप में चलाया जाएगा।

          एक दिन पहले दी थी जानकारी

          गौरतलब है कि रेलवे प्रशासन ने एक दिन पहले ही कार्य को पुनर्निर्धारित करते हुए जानकारी दी थी कि यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रद्द ट्रेनों को दो दिनों के लिए बहाल किया जा रहा है। हालांकि, इसके अगले ही दिन शुक्रवार को फिर से आदेश जारी कर 11 से 18 अप्रैल तक ट्रेनों को रद्द करने का निर्णय ले लिया गया। इससे पहले यह कार्य 3 से 10 अप्रैल के बीच प्रस्तावित था, जिसे बाद में बदलकर ट्रेनों को बहाल कर दिया गया था।

          रद्द की गई ट्रेने 

          • बिलासपुर और रायगढ़ से चलने वाली 68738/68737 बिलासपुर-रायगढ़-बिलासपुर मेमू 11 अप्रैल से 18 अप्रैल तक।
          • रायगढ़ से चलने वाली 68735 रायगढ़-बिलासपुर मेमू पैसेंजर 12 अप्रैल से 19 अप्रैल तक।
          • बिलासपुर से चलने वाली 68736 बिलासपुर-रायगढ़ मेमू पैसेंजर 11 अप्रैल से 18 अप्रैल तक।
          • रायपुर से चलने वाली 68746 रायपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर 11 अप्रैल से 18 अप्रैल तक।
          • गेवरा रोड से चलने वाली 68745 गेवरा रोड-रायपुर मेमू पैसेंजर 12 अप्रैल से 19 अप्रैल तक।
          • रायपुर से चलने वाली 58204 रायपुर-कोरबा पैसेंजर 11 अप्रैल से 18 अप्रैल तक।
          • कोरबा से चलने वाली 58203 कोरबा-रायपुर पैसेंजर 12 अप्रैल से 19 अप्रैल तक।
          • बिलासपुर और गेवरा रोड से चलने वाली 68734/68733 बिलासपुर-गेवरा रोड-बिलासपुर मेमू पैसेंजर 11 अप्रैल से 18 अप्रैल तक।
          • बिलासपुर और कोरबा से चलने वाली 68732/68731 बिलासपुर-कोरबा-बिलासपुर मेमू पैसेंजर 11 अप्रैल से 18 अप्रैल तक।
          • बिलासपुर से चलने वाली 58210 बिलासपुर-गेवरा रोड पैसेंजर 11 अप्रैल से 18 अप्रैल तक रद्द रहेगी।

          बिलासपुर तक पैसेंजर बनकर चलेगी हसदेव एक्सप्रेस

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              बंगाल के रण में गरजे मोदी, बोले – बंगाल की जनता TMC का अहंकार चकनाचूर करेगी

              कोलकाता (एजेंसी)। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर शनिवार...