छत्तीसगढ़ : 11 नक्सलियों ने छोड़ी हिंसा, 3 राज्यों में है मोस्ट वांटेड

      केबी डिवीजन में थे सक्रिय, इनमें सुकमा का कबीर भी है शामिल

      Date:

          रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ – एमपी की सरहद पर सक्रिय 11 नक्सलियों ने हिंसा का रास्ता छोड़ दिया है। इन्होंने मध्यप्रदेश पुलिस के सामने हथियार डाल दिए हैं। आज सीएम के सामने आधिकारिक तौर पर सरेंडर करेंगे। इनमें एमएमसी जोन के केबी डिवीजन का हार्डकोर नक्सली कबीर भी शामिल है। ये बस्तर के सुकमा जिले का रहने वाला है।
          जानकारी के मुताबिक 6 दिसंबर की रात केबी यानी कान्हा-भोरमदेव डिवीजन कमेटी के नक्सली कबीर समेत 11 माओवादी आईजी के पास पहुंच हथियार डाल दिए हैं। बताया जा रहा है ये नक्सली किसी फॉरेस्ट गार्ड की मदद से जंगल से बाहर निकले और सरेंडर कर दिए हैं। इनके आत्मसमर्पण करने के बाद अब एमएमसी जोन का केबी डिवीजन लगभग खत्म हो जाएगा। कबीर सुकमा जिले का रहने वाला है। पिछले कई सालों से वो मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ इन राज्यों के बॉर्डर इलाके में सक्रिय था। इन तीनों राज्यों में मोस्ट वांटेड है। उस इलाके में हुई ज्यादातर घटनाओं में ये शामिल रहा है। नक्सली कबीर के साथ उसकी टीम के राकेश, समर उर्फ राजू आत्राम, लालसू, शिल्पा, जयशीला, जरीना, सोनी, जानकी, विक्रम नाम के भी नक्सलियों ने सरेंडर किया है। फिलहाल इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं है।

          छत्तीसगढ़ : 37 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 65 लाख रूपए का था इनाम

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related