जोहान्सबर्ग में गोलीबारी, 3 बच्चों सहित 11 लोगों की मौत

      Date:

          केपटाउन (एजेंसी)। साउथ अफ्रीका के जोहान्सबर्ग के पश्चिम में गोलीबारी हुई है। इस दौरान 20 लोगों को गोली लगी जिसमें 3 बच्चों सहित 11 लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार हमलावर मौके से भाग गए हैं और अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। हमले के पीछे का मकसद अभी साफ नहीं है। पुलिस ने बताया कि कई लोगों को सड़क पर चलते समय निशाना बनाया गया है।
          गौतेंग प्रांत की पुलिस प्रवक्ता ब्रिगेडियर ब्रेंडा मुरीडिली के मुताबिक हमारे पास इस बात की जानकारी नहीं है कि हमलावर कौन थे। घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पतालों में भेजा गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक गोलीबारी शराबखाने के पास हुई है। यह शराबखाना दक्षिण अफ्रीका की कुछ बड़ी सोने की खदानों के पास है। पुलिस ने बताया कि उस जगह पर कथित तौर पर अवैध रूप से शराब भी बेची जा रही थी।

          आस्ट्रेलिया : बोंडी बीच पर फायरिंग, 10 की मौत

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              संजय पार्क में आवारा कुत्तों के हमले से 15 हिरणों की मौत, चार सस्पेंड

              अंबिकापुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के संजय पार्क...

              एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षर से तस्करी, 15 टन अवैध लकड़ी जब्त

              सूरजपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सूरजपुर में अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) शिवानी जायसवाल...