Saturday, February 7, 2026

11वीं की छात्रा सृष्टिकांत ने बढ़ाया जिले का मान

Date:

  • राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में नवाचार विज्ञान मॉडल बनाकर हासिल किया प्रथम स्थान

कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। प्रयास आवासीय विद्यालय डिंगापुर में 11वीं की छात्रा कुमारी सृष्टिकांत ने राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में नवाचार विज्ञान मॉडल बनाकर प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का मान बढ़ाया। इस कार्य के लिए उन्हें राज्यपाल द्वारा सम्मानित किया गया है।

छात्रा कुमारी सृष्टिकांतबिलासपुर स्थित स्टेडियम में राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें कोरबा के 18 विधाओं में चयनित विद्यार्थियों /प्रतिभागियों की टीम भी हिस्सा बनी। जिसमें तीन विधाओं क्रमश: नवाचार विज्ञान मॉडल, एकांकी नाटक ,छत्तीसगढ़ी वेशभूषा विषय पर शासकीय प्रयास आवासीय विद्यालय कोरबा की 13 सदस्य टीम ने भी भाग लिया। नवाचार विज्ञान मॉडल Electrostatic precipitator based Air purification using Activated carbon विषय पर कुमारी सृष्टिकांत कक्षा ग्यारहवीं द्वारा तैयार किए गए विज्ञान मॉडल को राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ । इस शानदार उपलब्धि के लिए छात्रा कुमारी सृष्टिकांत को महामहिम राज्यपाल रमेन डेका के करकमलों से सम्मानित किया गया।

Share post:

Popular

More like this
Related

उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने छात्राओं को बांटी साइकिल, कहा- खूब पढ़ो, खूब बढ़ो

कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय,...