छत्तीसगढ़ बोर्ड : पेपर लीक के चलते 12वीं हिन्दी की परीक्षा रद्द, अब 10 अप्रैल को दोबारा देना होगा एक्जाम

      Date:

      रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने कक्षा 12वीं की हिन्दी विषय की परीक्षा निरस्त कर दी है। मंडल द्वारा जारी आदेश के अनुसार 14 मार्च 2026 को आयोजित हिन्दी परीक्षा को अमान्य घोषित किया गया है। अब यह परीक्षा पुन: 10 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी।

          छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल

          मंडल के अनुसार, 15 और 16 मार्च को सोशल मीडिया तथा कुछ समाचार पत्रों में हिन्दी विषय के सेट बी का प्रश्नपत्र लीक होने के दावे सामने आए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी जांच के लिए साइबर थाने में लिखित सूचना दी गई, वहीं सिटी कोतवाली में एफआईआर भी दर्ज कराई गई। इसके पश्चात 23 मार्च 2026 को परीक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें जांच रिपोर्ट के आधार पर परीक्षा निरस्त करने का निर्णय लिया गया। मंडल ने भी प्रश्नपत्र लीक होने की पुष्टि की है।

          फिर से होगी परीक्षा

          मंडल ने जानकारी दी है कि हिन्दी विषय की परीक्षा अब 10 अप्रैल को प्रात: 9:00 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षार्थियों को सुबह 9:00 बजे तक परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होना अनिवार्य होगा। 9:05 बजे उत्तर पुस्तिकाएं वितरित की जाएंगी, 9:10 बजे प्रश्नपत्र दिए जाएंगे तथा 9:15 बजे से लिखने की प्रक्रिया प्रारंभ होगी।

          निर्धारित समय पर संपन्न होगा एक्जाम

          मंडल ने विद्यार्थियों को संशोधित समय-सारणी का ध्यानपूर्वक पालन करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि आवश्यकता पडऩे पर परीक्षा की तिथि एवं समय में बिना पूर्व सूचना परिवर्तन किया जा सकता है। यदि परीक्षा के दिन कोई अवकाश घोषित होता है, तब भी परीक्षा निर्धारित समय पर ही संपन्न कराई जाएगी।

          सीजी बोर्ड : 12वीं हिंदी पेपर लीक का दावा, सोशल मीडिया पर वायरल सवालों से मचा बवाल, एफआईआर दर्ज

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              हाईकोर्ट ने कॉन्स्टेबल भर्ती अभ्यर्थियों को दी राहत, वेटिंग लिस्ट से भरे जाएंगे खाली पद

              बिलासपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा विवाद...