चौथी लाइन निर्माण के चलते 13 पैसेंजर ट्रेनें 12 दिन रहेंगी रद्द, यात्रियों की बढ़ेंगी मुश्किलें

      Date:

      बिलासपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में झारसुगुड़ा सेक्शन के अंतर्गत हावड़ा-मुंबई मुख्य रेल मार्ग पर चौथी लाइन निर्माण का कार्य जारी है। इसके साथ ही अकलतरा स्टेशन में यार्ड रिमॉडलिंग और चौथी लाइन की कनेक्टिविटी से जुड़े कार्य भी किए जाएंगे।

          रेलवे के अनुसार इन निर्माण कार्यों के चलते हावड़ा-मुंबई रूट पर चलने वाली 13 ट्रेनों को 31 मार्च से 11 अप्रैल तक कुल 12 दिनों के लिए रद्द कर दिया गया है। इससे रायगढ़, बिलासपुर, रायपुर, कोरबा समेत आसपास के जिलों के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाली 10 ट्रेनों को रद्द किया जा चुका है। वहीं नागपुर मंडल के गोंदिया स्टेशन में वॉशेबल एप्रन निर्माण कार्य को तेजी से पूरा करने के लिए भी रेलवे द्वारा ब्लॉक लिया गया है। रद्द की गई ट्रेनों में मेमू और पैसेंजर ट्रेनें भी शामिल हैं, जिससे रोजाना यात्रा करने वाले यात्रियों की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं।

          ये ट्रेने रहेंगी रद्द 

          • 31 मार्च 2026 से 11 अप्रैल 2026 तक बिलासपुर व रायगढ़ से चलने वाली 68738/68737 बिलासपुर–रायगढ़-बिलासपुर मेमू रद्द रहेगी।
          • 31 मार्च 2026 से 11 अप्रैल 2026 तक रायगढ़ से चलने वाली 68735 रायगढ़-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
          • 30 मार्च 2026 से 10 अप्रैल 2026 तक बिलासपुर से चलने वाली 68736 बिलासपुर-रायगढ़ मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
          • 30 मार्च 2026 से 10 अप्रैल 2026 तक रायपुर से चलने वाली 68746 रायपुर–गेवरा रोड मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
          • 31 मार्च 2026 से 11 अप्रैल 2026 तक गेवरा रोड से चलने वाली 68745 गेवरा रोड-रायपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
          • 30 मार्च 2026 से 10 अप्रैल 2026 तक रायपुर से चलने वाली 58204 रायपुर-कोरबा पैसेंजर रद्द रहेगी।
          • 31 मार्च 2026 से 11 अप्रैल 2026 तक कोरबा से चलने वाली 58203 कोरबा-रायपुर पैसेंजर रद्द रहेगी।
          • 31 मार्च 2026 से 11 अप्रैल 2026 तक बिलासपुर व गेवरा रोड से चलने वाली 68734/68733 बिलासपुर-गेवरा रोड-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
          • 31 मार्च 2026 से 11 अप्रैल 2026 तक बिलासपुर व कोरबा से चलने वाली 68732/68731 बिलासपुर-कोरबा-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
          • 05 अप्रैल 2026 से 11 अप्रैल 2026 तक बिलासपुर से चलने वाली 58210 बिलासपुर-गेवरा रोड पैसेंजर रद्द रहेगी।

          गंतव्य से पहले समाप्त व प्रारम्भ होने वाली गाड़ियां

          • 31 मार्च 2026 से 11 अप्रैल 2026 तक गोंदिया से चलने वाली 68861 गोंदिया-झारसुगुड़ा पैसेंजर बिलासपुर स्टेशन में समाप्त होगी तथा बिलासपुर-झारसुगुड़ा के मध्य रद्द रहेगी।
          • 31 मार्च 2026 से 11 अप्रैल 2026 तक झारसुगुड़ा से चलने वाली 68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया पैसेंजर बिलासपुर स्टेशन से प्रारम्भ होगी तथा झारसुगुड़ा-बिलासपुर के मध्य रद्द रहेगी।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              आरटीई बच्चों से काम करवाना पड़ा भारी, कलेक्टर ने प्राचार्य को पद से हटाया

              सूरजपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। मुख्यमंत्री डीएवी पब्लिक स्कूल तिलसिंवा की प्राचार्य...