कलेक्टर ने बिजली बिल सुधार, पेयजल समस्या व पीएम आवास के मामलों पर कार्रवाई के दिए निर्देश

      Date:

      • कलेक्टर जनदर्शन में 130 आवेदन हुए प्राप्त

          कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने जनदर्शन कार्यक्रम के माध्यम से दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों और शहर से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों को उनके त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। जनदर्शन में बड़ी संख्या में पहुंचे आवेदकों ने क्रमवार अपनी शिकायतें और मांगें प्रस्तुत कीं।

          जनदर्शन

          कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन में कुल 130 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें बिजली बिल सुधार, पेयजल आपूर्ति, सीमांकन, राशन कार्ड में नाम जोडऩे, आरबीसी 6-4 के तहत राहत राशि, मुआवजा वितरण, नक्शा दुरुस्ती तथा प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि भुगतान से जुड़े मामले शामिल रहे। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने सभी आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि हर आवेदन पर प्राथमिकता के साथ कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि जरूरतमंद लोगों को जल्द राहत मिल सके।

          बिजली बिल सुधार के लिए लगाए जाएंगे शिविर

          जनदर्शन में विभिन्न ग्राम पंचायतों से आए ग्रामीणों ने बिजली बिल में त्रुटियों के सुधार को लेकर आवेदन दिए। इस पर कलेक्टर ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को राज्य शासन की नई गाइडलाइन के अनुसार व्यापक स्तर पर विशेष शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए। इन शिविरों में ग्रामीणों से आवेदन प्राप्त कर उनकी जांच की जाएगी और पात्र हितग्राहियों को त्वरित राहत प्रदान की जाएगी। कलेक्टर ने शिविरों के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने, शेड्यूल तय करने और आमजन तक इसकी जानकारी पहुंचाने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार करने के भी निर्देश दिए।

          पेयजल समस्या के समाधान के निर्देश

          पेयजल संकट को लेकर पहुंचे ग्रामीणों के आवेदनों को भी कलेक्टर ने गंभीरता से लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को पेयजल प्रभावित क्षेत्रों में नियमित और सुचारू जलापूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी तरुण कुमार किरण, जिला पंचायत के सीईओ दिनेश कुमार नाग, अपर कलेक्टर ओंकार यादव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

          कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी जनसमस्याएं, रोगियों को स्वास्थ्य सहायता दिलाने दिए निर्देश

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related