मुंबई (एजेंसी) (AkhandBharatHNKP.Com)। मुंबई ट्रैफिक पुलिस को एक धमकी भरा संदेश मिला है। धमकी में दावा किया गया है कि शहर में 34 गाडिय़ों में ह्यूमन बम लगाए गए हैं और धमाके से पूरा मुंबई हिल जाएगा। लश्कर-ए-जिहादी नाम के संगठन ने दावा किया है कि 14 पाकिस्तानी आतंकवादी भारत में घुस आए हैं। धमकी भरे मैसेज में यह भी कहा गया है कि धमाके में 400 किलो आरडीएक्स का इस्तेमाल किया जाएगा। मुंबई पुलिस अलर्ट पर है और राज्य में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। धमकी के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि मुंबई ट्रैफिक पुलिस को उनके आधिकारिक व्हाट्सएप नंबर पर धमकियां मिलीं। धमकी में दावा किया गया कि शहर भर में 34 वाहनों में 34 मानव बम लगाए गए हैं। इसके विस्फोट से पूरी मुंबई दहल जाएगी। लश्कर-ए-जिहादी होने का दावा करने वाले इस संगठन ने दावा किया कि 14 पाकिस्तानी आतंकवादी भारत में घुस आए हैं। धमकी भरे संदेश में आगे कहा गया कि विस्फोट में 400 किलोग्राम आरडीएक्स का इस्तेमाल किया जाएगा। मुंबई पुलिस सतर्क है और पूरे राज्य में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। धमकी के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
फर्जी धमकियों का बढ़ रहा चलन
इससे पहले पिछले महीने नवी मुंबई पुलिस ने मुंबई-अहमदाबाद उड़ान में बम होने और महानगर में छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को बम से उड़ाने की धमकी के मामले में एफआईआर दर्ज की थी। पुलिस ने बताया था कि नवी मुंबई के संयुक्त पुलिस आयुक्त के कार्यालय में बुधवार दोपहर दो बजे से ढाई बजे के बीच एक कॉल आई। फोन करने वालों ने कहा कि मुंबई-अहमदाबाद उड़ान में बम रखा गया है। पुलिस ने आगे बताया था कि एक दूसरी कॉल में कहा गया कि मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को शाम 6 : 30 बजे उड़ा दिया जाएगा। हालांकि, जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। जिन मोबाइल नंबरों से कॉल की गई थी, उनकी पहचान कर ली गई थी।
सचिवालय को भी मिली थी फर्जी धमकी
मई 2025 में महाराष्ट्र सचिवालय को एक ईमेल के जरिए बम विस्फोट की धमकी दी गई थी, जिसमें 48 घंटे के भीतर विस्फोट की चेतावनी दी गई थी। मुंबई पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी और जांच शुरू की, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। यह धमकी भारत-पाकिस्तान तनाव के संदर्भ में आई थी। इससे पहले 2024 में मुंबई और दिल्ली में कई स्कूलों और विमानों को बम से उड़ाने की एक हजार से ज्यादा धमकियां मिली थीं। ये धमकियां फर्जी पाई गई थीं। पुलिस ने कई मामलों में धमकी देने वाले लोगों की पहचान की थी और उनके खिलाफ कार्रवाई भी की गई थी।
बिहार में हाईअलर्ट : नेपाल के रास्ते 3 पाकिस्तानी आतंकियों की घुसपैठ

