रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। होली के त्योहार के मद्देनजर यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे इस बार देशभर में 1410 से अधिक होली स्पेशल ट्रेनें चलाने जा रही है। इसमें दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से भी 15 विशेष ट्रेनें शामिल हैं।

रेलवे के अनुसार, होली के समय तिरुपति और रक्सौल के बीच यात्रियों की भीड़ सबसे अधिक रहती है। इसे देखते हुए इस रूट पर तीन होली स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। तिरुपति से ट्रेन नंबर 07051, 21 और 28 फरवरी तथा 7 मार्च 2026 को चलेगी। वहीं रक्सौल से ट्रेन नंबर 07052, 24 फरवरी, 3 मार्च और 10 मार्च 2026 को रवाना होगी। इन स्पेशल ट्रेनों में कुल 22 कोच होंगे, जिनमें एसी थ्री टियर, एसी टू टियर, स्लीपर, जनरल और एसएलआर कोच शामिल हैं। ट्रेन तिरुपति से रवाना होकर गोंदिया, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर और झारसुगुड़ा के मार्ग से गुजरेगी, जिससे इन इलाकों के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।
पटना और चर्लपल्ली के बीच भी होली के दौरान विशेष ट्रेनें चलेंगी। इस रूट पर कुल 7 होली स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। पटना से ट्रेन नंबर 03253, 9 से 30 मार्च 2026 तक हर सोमवार और बुधवार को चलेगी। वहीं, चर्लपल्ली से ट्रेन नंबर 03254 और 03255 विभिन्न तारीखों में चलेंगी। रेलवे ने बताया कि पटना-चर्लपल्ली होली स्पेशल ट्रेन पूरी तरह रिजर्व्ड रहेगी। इसमें केवल कंफर्म टिकट वाले यात्री ही सफर कर सकेंगे। इस ट्रेन में भी कुल 22 कोच होंगे।
भीड़ से मिलेगी राहत
रेलवे का कहना है कि होली के दौरान ट्रेनों में अक्सर भारी भीड़ रहती है। इन स्पेशल ट्रेनें चलने से यात्रियों को टिकट मिलने में आसानी होगी और लोग बिना किसी परेशानी के त्योहार पर अपने घर पहुंच पाएंगे।
एसबीआई वेतन खाते वाले रेलवे कर्मचारियेां को मिलेगा 1 करोड़ का दुर्घटना बीमा

