Friday, February 6, 2026

बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती : राष्ट्रपति-उपराष्ट्रपति व प्रधानमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

पीएम मोदी बोले- विदेशी हुकूमत के अन्याय के खिलाफ उनका संघर्ष और बलिदान हर पीढ़ी को प्रेरित करता रहेगा

Date:

नई दिल्ली (एजेंसी) (AKHANDBHARATHNKP.COM)। आज बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती है। इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, लोक सभा स्पीकर ओम बिरला, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू समेत कई मंत्रियों और केंद्रीय कर्मियों ने बिरसा मुंडा को नमन किया। झारखंड में जन्मे मां भारती के इस सपूत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने एक्स हैंडल पर लिखे संदेश में झारखंड के स्थापना दिवस पर बधाई देने के साथ-साथ बिरसा मुंडा को भी नमन किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स हैंडल पर लिखे संदेश में कहा कि देश के महान स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा जी को उनकी 150वीं जयंती पर शत-शत नमन। जनजातीय गौरव दिवस के इस पावन अवसर पर पूरा देश मातृभूमि के स्वाभिमान की रक्षा के लिए उनके अतुलनीय योगदान को श्रद्धापूर्वक स्मरण कर रहा है। विदेशी हुकूमत के अन्याय के खिलाफ उनका संघर्ष और बलिदान हर पीढ़ी को प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने आगे लिखा कि जनजातीय संस्कृति से समृद्ध गौरवशाली प्रदेश झारखंड के सभी निवासियों को राज्य के स्थापना दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। भगवान बिरसा मुंडा जी की इस धरती का इतिहास साहस, संघर्ष और स्वाभिमान की गाथाओं से भरा हुआ है। आज इस विशेष अवसर पर मैं राज्य के अपने सभी परिवारजनों के साथ ही यहां की प्रगति और समृद्धि की कामना करता हूं।

पूर्व प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू की 125वीं जयंती पर पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

Share post:

Popular

More like this
Related

अग्निवीर भर्ती हेतु ऑनलाइन पंजीयन 1 अप्रैल तक आमंत्रित

रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। भारतीय थल सेना द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के...