नई दिल्ली (एजेंसी)। भारतीय क्रिकेट टीम जून 2026 में आयरलैंड दौरे पर जाएगी, जहां दोनों टीमों के बीच दो मैचों की टी-20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जाएगी। बीसीसीआई ने शनिवार को इस दौरे का शेड्यूल जारी कर दिया। यह सीरीज भारत की वर्ल्ड कप जीत के बाद पहली टी-20 सीरीज होगी। भारतीय टीम ने 8 मार्च को अहमदाबाद में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया था।
भारत ने पिछले आठ सालों में (2018, 2022 और 2023) तीन बार आयरलैंड का दौरा किया है। इन तीनों दौरे पर भारत ने क्लीन स्वीप किया है और आयरलैंड को कोई टी-20 सीरीज नहीं जीतने दी। 2018 और 2022 में 2-0 से जीत दर्ज की गई थी, जबकि 2023 की तीन मैचों की सीरीज में भी भारत ने 2-0 से जीत हासिल की थी, एक मुकाबला बारिश के कारण नहीं हो सका।
आयरलैंड दौरा भारतीय टीम के व्यस्त 2026 कार्यक्रम का हिस्सा है। इसके अलावा जून में भारत अफगानिस्तान के खिलाफ भी सीरीज खेलेगा। यह श्रृंखला 6 जून से एकमात्र टेस्ट मैच के साथ शुरू होगी। इसके बाद तीन वनडे मुकाबले होंगे—पहला 14 जून को धर्मशाला में, दूसरा 17 जून को लखनऊ और तीसरा 20 जून को चेन्नई में। इसके बाद जुलाई में भारतीय टीम इंग्लैंड का दौरा करेगी। इस दौरे में दोनों टीमों के बीच आठ वाइट-बॉल मैच खेले जाएंगे, जिसमें पांच टी-20 और तीन वनडे मुकाबले शामिल होंगे।
टी-20 वर्ल्डकप जीत के बाद ट्रेन से मुंबई पहुंचे शिवम दुबे, पहचान छिपाकर किया सफर

