2026 चुनाव के बाद सोनार बांग्ला बनेगा बंगाल : अमित शाह

      केन्द्रीय मंत्री शाह ने दुर्गा पूजा पंडाल का किया उद्घाटन

      Date:

           अमित शाहकोलकाता (एजेंसी) (AkhandBharatHNKP.Com)। कोलकाता के मशहूर संतोष मित्रा स्क्वायर दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि नौ दिनों तक चलने वाला शक्ति की उपासना का यह पर्व आज पूरी दुनिया में लोकप्रिय हो गया है। साथ ही उन्होंने इस दौरान मां दुर्गा से प्रार्थना की कि 2026 के विधानसभा चुनावों के बाद बंगाल में ऐसी सरकार बने, जो राज्य को फिर से सोनार बांग्ला (स्वर्णिम बंगाल) बना सके। इस मौके पर उन्होंने बंगाल और देशवासियों को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं दीं।
          कार्यक्रम के दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि नवरात्रि और दुर्गा पूजा अब सिर्फ बंगाल और भारत तक सीमित नहीं रही, बल्कि इसे पूरी दुनिया में सराहा जा रहा है। उन्होंने कहा कि बंगाल की ये महान परंपरा अब वैश्विक पहचान बन चुकी है। पूरे नौ दिन राज्य में शक्ति की उपासना होती है। उन्होंने कामना की कि यह पर्व बंगाल को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाए और राज्य के विकास के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के सपने को साकार किया जा सके।

          बारिश से हुई मौतों पर जताया दुख

          बता दें कि 23 सितंबर को कोलकाता और आसपास के इलाकों में मूसलधार बारिश से कम से कम 11 लोगों की मौत हुई थी। इस दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने दुर्गा पूजा की शुरुआत में हुई भारी बारिश और हादसों पर भी दुख जताया। उन्होंने कहा, त्योहार की शुरुआत एक दुखद घटना से हुई, जहां 10 से ज्यादा लोगों की जान चली गई। मैं उन सभी को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। इसके साथ ही इस मौके पर शाह ने महान समाज सुधारक और शिक्षाविद ईश्वरचंद्र विद्यासागर को उनकी जयंती पर याद किया। उन्होंने कहा कि विद्यासागर जी ने बंगाल ही नहीं, पूरे भारत में शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा योगदान दिया, खासकर महिलाओं की शिक्षा के लिए। उन्होंने अपना जीवन बंगाली भाषा और संस्कृति के लिए समर्पित किया।

          पीएम मोदी और उनकी मां को अपशब्द के लिए माफी मांगें राहुल : अमित शाह

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              संजय पार्क में आवारा कुत्तों के हमले से 15 हिरणों की मौत, चार सस्पेंड

              अंबिकापुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के संजय पार्क...

              एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षर से तस्करी, 15 टन अवैध लकड़ी जब्त

              सूरजपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सूरजपुर में अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) शिवानी जायसवाल...