Saturday, February 7, 2026

छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 21 ट्रेनें कैंसिल, यात्रियों को होगी परेशानी

Date:

बिलासपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। 26 से 29 दिसंबर 2025 तक बिलासपुर रेलवे जोन ने 21 मेमू पैसेंजर गाडिय़ों को कैंसिल कर दिया है। साथ ही दो मेमू पैसेंजर ट्रेनों को गंतव्य से पहले आशिंक रूप से समाप्त कर दिया है।

बिलासपुर रेलवे जोनबता दें कि 21 गाडिय़ों में रायपुर मंडल की 11 और नागपुर मंडल की 10 गाडिय़ां रद्द रहेंगी। रद्द होने वाली प्रमुख गाडिय़ों में रायपुर-डोंगरगढ़, गोंदिया-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी), बालाघाट-इतवारी और डोंगरगढ़-रायपुर मेमू ट्रेनें शामिल हैं। मेमू पैसेंजर ट्रेनों के रद्द होने से लोकल यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। 26 दिसंबर 2025 को 1 मेमू पैसेंजर ट्रेन कैंसिल रहेगी। 27 दिसंबर को 10 मेमू पैसेंजर ट्रेनें रद्द रहेंगी। 28 दिसंबर को 9 मेमू पैसेंजर ट्रेनें और 29 दिसंबर को 1 मेमू पैसेंजर ट्रेन कैंसिल रहेंगी। रेलवे प्रशासन ने बताया कि यह काम डोंगरगढ़ पर परिचालन क्षमता बढ़ाने और सुरक्षा मानकों को मजबूत करने के लिए किया जा रहा है। यात्रियों से कहा गया है कि वे यात्रा शुरू करने से पहले रेल वन ऐप, 139 हेल्पलाइन, एनटीईएस या नजदीकी रेलवे स्टेशन से अपनी ट्रेन की जानकारी जरूर ले लें।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर जोन की 1052 एलएचबी कोच में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

Share post:

Popular

More like this
Related

उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने छात्राओं को बांटी साइकिल, कहा- खूब पढ़ो, खूब बढ़ो

कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय,...