नारायणपुर। (AkhandBharatHNKP.Com) छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में 28 नक्सलियों ने सरेंडर किया है, जिसमें 19 महिला नक्सली शामिल हैं। तीन नक्सली अपने साथ SLR, इंसास और 303 राइफल लेकर आए थे।, सरेंडर नक्सलियों पर 89 लाख रुपए का इनाम था। आत्मसमर्पण करने वाले कैडरों में माड डिवीजन डीवीसीएम सदस्य, पीएलजीए कंपनी नंबर 6 के सैन्य सदस्य व अलग-अलग स्तरों के सदस्य शामिल हैं।
मोस्ट वांटेड नक्सली हिड़मा का अंतिम संस्कार, सामाजिक कार्यकर्ता सोनी सोढ़ी शव से लिपटकर रोई

आईजी सुंदरराज पी समेत अन्य पुलिस अधिकारियों के सामने सभी ने आत्मसमर्पण किया है। नारायणपुर एसपी रॉबिन्सन गुड़िया ने बताया कि आज की कार्रवाई के बाद 2025 में जिले में कुल 287 माओवादी कैडर हिंसा छोड़कर मुख्यधारा में शामिल हो चुके हैं। वहीं, आईजी सुंदरराज पी ने कहा कि नारायणपुर में 28 माओवादी कैडरों का पुनर्वास दर्शाता है कि हिंसक और जनविरोधी माओवादी विचारधारा का अंत अब निकट है।

