अघोर गुरुपीठ बनोरा में 28वां विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर 8 फरवरी को, जुटेंगे नामी विशेषज्ञ डॉक्टर

      Date:

          रायगढ़ (छत्तीसगढ़): (AkhandBharatHNKP.Com)।स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में अपनी मिसाल कायम करते हुए अघोर गुरुपीठ  बनोरा द्वारा आगामी 8 फरवरी, रविवार को 28वें नि:शुल्क विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में रायगढ़ के प्रतिष्ठित विशेषज्ञ डॉक्टर अपनी सेवाएं देंगे और मरीजों को नि:शुल्क दवाइयों का वितरण भी किया जाएगा।

          शिविर का समय और पंजीकरण:

          • पंजीयन (Registration): सुबह 9:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक।
          • जांच व उपचार: सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक।

          प्रमुख विशेषज्ञ और उपलब्ध सेवाएं:

          • हृदय रोग (Cardiology): डॉ. प्रकाश कुमार मिश्रा, डॉ. अजय कुमार गुप्ता, डॉ. मनीष बेरीवाल, डॉ. जितेन्द्र कुमार नायक।
          • स्त्री रोग (Gynecology): डॉ. सुचित्रा त्रिपाठी, डॉ. मधु दुबे, डॉ. मालती राजवंशी, डॉ. विभा हरिप्रिया, डॉ. मेनका पटेल, डॉ. भारती पटेल, डॉ. स्वाती मिश्रा।
          • शिशु रोग (Pediatrics): डॉ. के.एन. पटेल, डॉ. संजीव गोयल, डॉ. विनोद नायक ।
          • अस्थि रोग (Orthopedics): डॉ. आर.के. गुप्ता, डॉ. अहर्निश अग्रवाल, डॉ. बालेश नायक।
          • कैंसर व थायराइड: डॉ. यश चड्डा।
          • जनरल सर्जन : डॉ अनिल हरिप्रिया, डॉ राजू पटेल
          • नेत्र रोग: डॉ. आर.के. अग्रवाल, डॉ. प्रभात पटेल, डॉ. कांति डेम्ब्रा।
          • नाक कान गला : डॉ जया साहू , डॉ दिनेश पटेल, डॉ. नीलम नायक
          • दंत रोग: डॉ. राहुल अग्रवाल, डॉ. प्रतीक आनंद, डॉ. राघव अग्रवाल, डॉ. अंकिता अवस्थी।
          • चर्म रोग विशेषज्ञ  : डॉ. राकेश पटेल
          • एलर्जी, दमा एवं टीबी रोग  विशेषज्ञ : डॉ. गणेश पटेल
          • जनरल फिजिशियन :  डॉ. अभिषेक अग्रवाल
          • फिजियोथेरेपिस्ट : डॉ गौतम शर्मा
          • पैथोलॉजिस्ट : डॉ. रीना नायक

          अघोर गुरुपीठ बनोरा

          नि:शुल्क जांच सुविधाएं:

          शिविर में केवल परामर्श ही नहीं, बल्कि ईसीजी, डेंटल एक्सरे, रेस्पिरेटरी टेस्ट, थायराइड (Hba1C), और बोन डेंसिटी टेस्ट जैसी महत्वपूर्ण जांचें भी विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में की जाएंगी। इसमें सिटी पैथोलैब, रायगढ़ डेंटल केयर और एबाट मेटाबोलिक्स जैसे संस्थानों का सहयोग रहेगा।

          अपील: व्यवस्थापक मंडल, अघोर गुरुपीठ ट्रस्ट बनोरा ने सभी जरूरतमंद नागरिकों से अपील की है कि वे इस शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।किसी भी जानकारी के लिए इन मोबाइल नंबर पर संपर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते है

          अधिक जानकारी व संपर्क के लिए: 📞 99933 38400, 97701 20297

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              संजय पार्क में आवारा कुत्तों के हमले से 15 हिरणों की मौत, चार सस्पेंड

              अंबिकापुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के संजय पार्क...

              एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षर से तस्करी, 15 टन अवैध लकड़ी जब्त

              सूरजपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सूरजपुर में अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) शिवानी जायसवाल...