
नई दिल्ली (एजेंसी) (AkhandBharatHNKP.Com)। हिमाचल में एक बार फिर बादल फटने से से नदी-नाले उफान पर है। वहीं पानी के सैलाब से हर ओर तबाही का मंजर देखने को मिल रहा है। Heavy rain के चलते मंडी में 3 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 2 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। लापता लोगों की तलाश की जा रही है। सुबह 4 बजे भारी बारिश के बाद सैलाब आ गया। Heavy rain की वजह से नाले में आए ऊफान से कई गाडिय़ां बह गईं। वहीं सैलाब की चपेट में आने से कई घर भी टूट गए।
राजस्थान : अजमेर में बारिश ने मचाई तबाही, घरों में भर गया पानी
देशभर में Heavy rain के कारण जन-जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, बिहार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। एमपी में भोपाल 34 जिलों में बहुत Heavy rain का अलर्ट है। हिमाचल प्रदेश के मंडी में सोमवार देर रात बादल फटा। अब तक 3 लोगों की मौत हो गई और 2 अन्य लापता है। 15 से ज्यादा लोगों को रेस्क्यू किया गया। चंडीगढ़-मनाली और मंडी-जोगेंद्रनगर फोरलेन बंद हो गया है। भूस्खलन और पानी के तेज बहाव से कई घरों में मलबा घुस गया। राजस्थान में Heavy rain से कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। चित्तौडग़ढ़, झालावाड़, कोटा, पाली और सिरोही में घरों तक में पानी घुस गया है। टोंक-चित्तौडग़ढ़ में बारिश से हुए हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। भीलवाड़ा के बिजौलिया इलाके में सड़कों पर नाव चल रही हैं। आज राज्य के 27 जिलों में Heavy rain का अलर्ट है। चेतावनी के चलते 12 जिलों में स्कूलों की छुट्टी कर दी है।
प्रशासन ने किया रेस्क्यू ऑपरेशन
मंडी में आए सैलाब के बाद प्रशासन ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। मलबे में फंसी गाडिय़ों को निकालने का काम किया जा रहा है। वहीं प्रशासन ने लोगों को घरों में रहने की सलाह दी है। हिमाचल प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा, Heavy rain के कारण मंडी शहर में काफी नुकसान हुआ है। कल रात भर भारी बारिश हुई। यहां नुकसान सुबह 3: 30-4 बजे के बीच हुआ। अब तक मिली जानकारी के अनुसार, 3 शव मिले हैं और एक व्यक्ति लापता है। मैं प्रशासन और सरकार से आग्रह करता हूं कि जल्द से जल्द राहत कार्य करें।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने की घरों में रहने की अपील
वहीं हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने एक्स पर कहा, जिला मंडी के जेल रोड में बादल फटने व Heavy rain की घटना अत्यंत दु:खद और पीड़ादायक है। इसमें लापता लोगों की तलाश के लिए बचाव दल युद्धस्तर पर प्रयासरत हैं। कई वाहन भी मलबे में दब गए हैं। शोक-संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहन संवेदनाएं हैं। प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। राहत एवं बचाव कार्यों को तेजी से संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं। मैं स्वयं स्थिति की लगातार निगरानी कर रहा हूं और सभी आवश्यक सहायता तुरंत उपलब्ध कराई जा रही है। राहत कार्यों में जुटे स्थानीय लोगों का भी मैं आभार व्यक्त करता हूं। प्रदेश सरकार इस कठिन समय में प्रभावित लोगों के साथ मज़बूती से खड़ी है। मैं आप सभी से आग्रह करता हूं कि प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और सतर्क रहें।
छत्तीसगढ : रायपुर में रातभर बरसा पानी, 17 जिलों में अलर्ट
छत्तीसगढ के रायपुर में रातभर बरसा है। इस बीच मौसम विभाग ने अगले 2 से 3 दिनों तक अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। इसके बाद मानसून कमजोर पड़ सकता है। रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, बलरामपुर, सरगुजा, सूरजपुर सहित राज्य के 17 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इन सबके बीच पिछले दिनों बलरामपुर में लगातार बारिश के बाद सकेतवा बांध में दरारें पड़ गई हैं। कई जगहों पर मिट्टी धंस गई है। भारी बारिश होने पर बांध टूटने का खतरा बना हुआ है। इससे जमुआटांड, खडिय़ामार, बुद्धडीह, डूमरखोरका इन चारों गांव के 2000 लोग प्रभावित हो सकते हैं।