खल्लारी मंदिर में रोपवे टूटने से महिला की मौत, 4 गंभीर रूप से घायल, सीएम बोले- दोषियों के खिलाफ होगी कार्रवाई

      Date:

      महासमुंद (AkhandBharatHNKP.Com)। महासमुंद जिले के प्रसिद्ध खल्लारी मंदिर में रविवार को रोपवे का केबल अचानक टूट गया। हादसे में एक युवती की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना चैत्र नवरात्र के चौथे दिन सुबह लगभग 10:30 बजे हुई।

          खल्लारी मंदिर

          जानकारी के अनुसार मंदिर तक जाने के लिए बनाए गए रोपवे का केबल अचानक टूट गया। ट्रॉली में सवार पांच श्रद्धालु करीब 20 फीट ऊंचाई से नीचे गिर गए और ट्रॉली पहाड़ी की चट्टान से टकरा गई। हादसे में गंभीर चोटें आने के कारण चार घायलों को तुरंत बागबाहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायलों में बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल हैं। श्रद्धालु देवी के दर्शन कर रोपवे से लौट रहे थे, तभी केबल टूट जाने से ट्रॉली अनियंत्रित हो गई। जोरदार झटके के कारण ट्रॉली में बैठे लोगों को गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद मंदिर परिसर में अफरातफरी मच गई और बड़ी संख्या में श्रद्धालु दहशत में आ गए। स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस ने राहत और बचाव कार्य तुरंत शुरू किया।

          सुरक्षा मानकों की अनदेखी का आरोप

          चैत्र नवरात्र के कारण मंदिर में भारी भीड़ थी। स्थानीय लोगों ने रोपवे के नियमित रखरखाव और सुरक्षा मानकों की अनदेखी का आरोप लगाया। उनका कहना है कि समय-समय पर रखरखाव किया गया होता तो हादसे से बचा जा सकता था। प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच कर रही है।

          खल्लारी माता मंदिर का महत्व

          महासमुंद से 25 किमी दक्षिण स्थित खल्लारी गांव की पहाड़ी पर खल्लारी माता का मंदिर स्थित है। प्रतिवर्ष क्वांर और चैत्र नवरात्र के दौरान बड़ी संख्या में भक्त दर्शन के लिए आते हैं। मंदिर तक पहुँचने के लिए करीब 800 सीढिय़ां चढऩी होती हैं। स्थानीय मान्यता के अनुसार महाभारत युग में पांडव अपनी यात्रा के दौरान इस पहाड़ी की चोटी पर आए थे।

          मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया दुख

          मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने खल्लारी मंदिर में हुए रोप-वे हादसे को दुखद बताया। उन्होंने कहा कि घटना की जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              संजय पार्क में आवारा कुत्तों के हमले से 15 हिरणों की मौत, चार सस्पेंड

              अंबिकापुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के संजय पार्क...

              एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षर से तस्करी, 15 टन अवैध लकड़ी जब्त

              सूरजपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सूरजपुर में अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) शिवानी जायसवाल...