बीजापुर। बुधवार को बीजापुर में 41 नक्सलियों ने फोर्स के सामने हथियार डाल दिए हैं। इनमें 12 महिलाएं और 29 पुरुष शामिल हैं। इन पर कुल 1 करोड़ 19 लाख रुपए का इनाम घोषित था। राज्य सरकार ने इन 41 नक्सलियों के पुनर्वास और समाज में फिर से शामिल होने के लिए ज़रूरी कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुनर्वास प्रक्रिया के तहत, हर नक्सली को इंसेंटिव के तौर पर पचास हजार की आर्थिक मदद दी गई। बीजापुर के एसपी डॉ. जितेंद्र कुमार यादव ने बताया कि 41 नक्सलियों ने सरेंडर किया है।
माओवादी: 19 महिला नक्सली सहित 28 ने किया सरेंडर

